ग्रेट निकोबार परियोजना पर जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री के जवाब पर उठाए सवाल
नई दिल्ली : ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना को लेकर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक और पत्र लिखकर पर्यावरणीय चिंताओं और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। यह पत्र उन्होंने 16 मई और 12 जून को…

नई दिल्ली : ग्रेट निकोबार द्वीप परियोजना को लेकर कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक और पत्र लिखकर पर्यावरणीय चिंताओं और पारदर्शिता पर सवाल उठाए हैं। यह पत्र उन्होंने 16 मई और 12 जून को भेजे गए अपने पहले दो पत्रों के बाद लिखा है। उन पत्रों का जवाब रक्षा मंत्री ने 17 जुलाई को दिया था, जिसके बाद रमेश ने नया पत्र लिखा है।
पूर्व केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयराम रमेश ने शनिवार को रक्षा मंत्री का जवाब और अपना नया पत्र साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बहस जारी है, लेकिन सरकार लगातार बदलते तर्कों के साथ इस परियोजना को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह परियोजना एक 'पर्यावरणीय आपदा' है जिसे जबरन लागू किया जा रहा है।
पत्र में रमेश ने कहा कि ग्रेट निकोबार परियोजना के लिए दी गई पर्यावरणीय मंजूरी और उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट पारदर्शिता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से कमजोर है। पर्यावरणीय प्रभाव आकलन को पर्याप्त गंभीरता से नहीं लिया गया और जैव विविधता की रक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए गए। रमेश ने लिखा कि अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की पारिस्थितिकी अत्यंत संवेदनशील है और यहां के कोरल रीफ, समुद्री जीवन तथा आदिवासी समुदायों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक हितों के नाम पर इस परियोजना को आगे बढ़ाया है, लेकिन यह दृष्टिकोण अधूरा है। सतत विकास और पारिस्थितिकी संरक्षण को नजरअंदाज कर किसी भी परियोजना को लागू करना भविष्य के लिए खतरनाक होगा। उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि परियोजना पर पुनर्विचार किया जाए और इसे रोककर पर्यावरणीय और सामाजिक पहलुओं को प्राथमिकता दी जाए।
रमेश ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और अन्य संस्थाओं की मंजूरी का हवाला दिया है, लेकिन वास्तविकता यह है कि इन मंजूरियों में कई गंभीर सवालों को नजरअंदाज किया गया है। सरकार पारदर्शिता का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि पर्यावरणीय आपदा को बुलडोज किया जा रहा है।
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 17 जुलाई को जयराम रमेश को पत्र लिखकर कहा था कि परियोजना स्थल का विस्तृत विश्लेषण किया गया है और तकनीकी एवं अन्य मानकों के लिहाज से यह सबसे उपयुक्त पाया गया। यह गलत है कि पर्यावरण और जनजातीय चिंताओं की अनदेखी की गई है।
राजनाथ ने स्पष्ट किया कि परियोजना को पर्यावरण, वन, तटीय विनियमन और वन्यजीव संरक्षण कानूनों के तहत विस्तृत जांच के बाद मंजूरी दी गई है। सभी वैधानिक अनुमोदन विशेषज्ञ संस्थाओं द्वारा कठोर सुरक्षा उपायों और शमन प्रावधानों के साथ दिए गए हैं। एनजीटी ने भी पर्यावरणीय मंजूरी में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं पाया और माना कि कोरल रीफ तथा संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाए गए हैं।
रक्षा मंत्री ने पत्र में लिखा कि सरकार पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध है और सभी तथ्यों को सार्वजनिक डोमेन में रखा गया है। सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ सतत विकास की आवश्यकता को भी ध्यान में रख रही है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
