ग्रेट निकोबार परियोजना पर कांग्रेस ने फिर उठाए सवाल
नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे जुड़े पर्यावरणीय, सामाजिक और पारदर्शिता संबंधी मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच…

नई दिल्ली : कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे जुड़े पर्यावरणीय, सामाजिक और पारदर्शिता संबंधी मुद्दों पर सरकार जवाब देने से बच रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 28 अप्रैल को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ग्रेट निकोबार यात्रा के बाद सरकार ने प्रेस बयान जारी कर ध्यान भटकाने का प्रयास किया।
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी विस्तृत बयान में कहा कि सरकार द्वारा 01 मई को जारी प्रेस नोट में उन गंभीर चिंताओं का समाधान नहीं किया गया है, जो पहले से ही स्थानीय समुदायों, पर्यावरणविदों, मानवविज्ञानियों और विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा उठाई जा चुकी हैं। इन मुद्दों को लेकर उन्होंने स्वयं पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को सितंबर 2024 में पत्र लिखकर अवगत कराया था।
रमेश ने कहा कि यह द्वीप जैव विविधता के दृष्टिकोण से अत्यंत संवेदनशील और विशिष्ट है। पिछले पांच वर्षों में यहां लगभग 50 नई प्रजातियों की पहचान की गई है, जिनमें पक्षी, सरीसृप और समुद्री जीव शामिल हैं। प्रस्तावित परियोजना स्थल गैलाथिया खाड़ी तटीय विनियमन क्षेत्र-1ए के अंतर्गत आता है, जहां बंदरगाह निर्माण की अनुमति नहीं होती। इस क्षेत्र में 20,000 से अधिक प्रवाल संरचनाएं मौजूद हैं और यह उत्तरी हिंद महासागर में विशाल लेदरबैक कछुओं के प्रजनन का प्रमुख स्थल माना जाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यावरणीय मंजूरी प्रक्रिया में शामिल संस्थानों की भूमिका पर भी प्रश्न उठते हैं। वन्यजीव संस्थान और प्राणी सर्वेक्षण जैसे संस्थानों को परियोजना से जुड़े अध्ययन और निगरानी कार्य दिए गए, जबकि इन्हीं संस्थानों की भूमिका मंजूरी प्रक्रिया में भी रही है, जिससे हितों के टकराव की स्थिति बनती है। कुछ स्वतंत्र संस्थानों को, जिन्होंने परियोजना पर आलोचनात्मक रुख अपनाया था, उन्हें प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
