ग्रीन पार्क में अंपायरों ने सीखे क्रिकेट के बदले नियम और तकनीकी बारीकियां
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अंपायरों के लिए राज्य स्तरीय अंपायर एवं स्कोरर्स कार्यशाला का आयोजन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जा रहा है। आज कार्यशाला के…
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित अंपायरों के लिए राज्य स्तरीय अंपायर एवं स्कोरर्स कार्यशाला का आयोजन कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जा रहा है।
आज कार्यशाला के तीसरे दिन का उद्देश्य प्रदेश में अंपायरिंग के स्तर को अंपायरों को आधुनिक क्रिकेट के बदले हुए नियमों, तकनीकी पहलुओं और मैदानी परिस्थितियों सें परिचित कराया गया.
फेयर एंड अनफेयर लॉ मे लगने वाली 5 रन की पेनल्टी कब और कैसे लगाए जाये इसकी जानकारी वीडियो के माध्यम सें दी गई उन्होंने वर्षा सें बाधित एक दिवसीय मैच मे होने वाली ओवर और टारगेट रन की गणना को भी बताया.
सभी अंपायरो सें प्रश्न काल के समय मे उनके सभी प्रश्नों का उत्तर पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी नें दिया. आज सभी को ग्रीन पार्क की सेंटर पिच पर भी खेल के दौरान आने विभिन्न परिस्थितियों, बोलिंग और रिटर्न्स क्रीज़, वाइड मार्किंग के बारे मे बताया गया
वही स्कॉरिंग मे एडुकेटर पी जयपाल नें लाइव मैच मे सभी स्कोरर सें लीनियर शीट पर स्कॉरिंग का अभ्यास कराया उन्होने खेल के अंतिम एक घंटे मे होने वाली ओवर की गणना को भी बताया.
वर्कशॉप के दौरान अंपायर कमिटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर नें सभी सें कहा कि रटने के बजाय लिखित मे नोट्स बनाकर तैयारी करे. वर्कशॉप के दौरान सहायक के रूप मे ए पी सिंह एस पी सिंह और अनुराग राठौर भी मौजूद रहे
राज्य स्तरीय इस कार्यशाला को प्रदेश में अंपायरिंग के भविष्य को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
