गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का किया गहन निरीक्षण
नोएडा : गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन ने बारावफात जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने…

नोएडा : गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन ने बारावफात जुलूस को सकुशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बिसरख एवं थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जुलूस मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने जुलूस मार्ग का बारीकी से जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है, ऐसे में प्रत्येक पुलिसकर्मी को अनुशासन, संवेदनशीलता और सतर्क दृष्टि के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
उन्होंने जवानों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वे पूर्णत: तैयार रहें और जनता को हर हाल में सुरक्षा का अहसास कराएं।
डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने आमजन से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस हर समय तत्पर है।
उन्होंने कहा कि बारावफात जैसे धार्मिक आयोजनों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और शांति बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और पुलिस प्रशासन इस दिशा में कोई कोताही नहीं बरतेगा।
बड़ी संख्या में पुलिस बल को जुलूस मार्गों पर तैनात किया गया। पुलिस की निगरानी के साथ-साथ पैदल गश्त, रूट चेकिंग और प्वाइंट ड्यूटी जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती गई, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या शरारती गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।
गौतमबुद्धनगर पुलिस प्रशासन की ओर से किए गए इन सख्त और सुनियोजित इंतजामों से क्षेत्र के लोगों ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से जनता का भरोसा पुलिस पर बढ़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
