द इंडियन व्यू

गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में बंद नाइजीरियन कैदी की मौत, तीन साै करोड़ की एमडीए ड्रग्स के साथ हुआ था गिरफ्तार

नोएडा : उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) की जिला जेल में बंद नाइजीरियन कैदी की रविवार को माैत हाे गई। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित था और वर्ष 2023 में गौतम बुद्ध नगर में 300 करोड़ की एमडीए ड्रग्स के साथ…

Ragwendra P Singh
April 5, 2026
2 min read
गौतमबुद्ध नगर जिला जेल में बंद नाइजीरियन कैदी की मौत, तीन साै करोड़ की एमडीए ड्रग्स के साथ हुआ था गिरफ्तार

नोएडा : उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर (ग्रेटर नोएडा) की जिला जेल में बंद नाइजीरियन कैदी की रविवार को माैत हाे गई। वह किडनी की बीमारी से ग्रसित था और वर्ष 2023 में गौतम बुद्ध नगर में 300 करोड़ की एमडीए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया था।

 

गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार के जेल सुपरिंटेंडेंट बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि नाइजीरियन सोलोमन (66 वर्ष) और उसके कई साथियों को वर्ष 2023 के मई माह में गौतमबुद्ध नगर के थाना बीटा- दो पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके पास से करीब 300 करोड़ की एमडीए ड्रग्स बरामद हुआ था। विदेशी नागरिक एनडीपीएस एक्ट के मामले में सोलोमन तभी से जेल में बंद था। उन्हाेंने बताया कि कैदी लंबे समय से किडनी की गंभीर बीमारी से ग्रसित था। उसे कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उन्होंने बताया कि 2 दिन पूर्व ही वह एम्स दिल्ली से डायलिसिस करवा कर अस्पताल लौटा था। रविवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

उन्होंने बताया कि उचित माध्यम से नाइजीरियन दूतावास को घटना की सूचना दी गई है। मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। इसके कुछ साथी भारत में रहते हैं। उनको भी घटना की सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतक के परिजन और उनके साथी अंतिम संस्कार कैसे करेंगे इस बात का निर्णय वही लोग लेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…