गोल्फर शुभंकर शर्मा ने शानदार वापसी की, डी एस्पाना टूर्नामेंट में पहुंचे अगले दौर में
भारतीय शुभंकर शर्मा ने दूसरे दौर में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां ओपन डी एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बनाने में सफल रहे। शर्मा के 36 होल के संयुक्त कुल स्कोर ने उन्हें मार्च में हीरो इंडियन ओपन के…

भारतीय शुभंकर शर्मा ने दूसरे दौर में दो अंडर 69 का स्कोर बनाया जिससे वह यहां ओपन डी एस्पाना गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बनाने में सफल रहे।
शर्मा के 36 होल के संयुक्त कुल स्कोर ने उन्हें मार्च में हीरो इंडियन ओपन के बाद पहली बार किसी 72 होल की प्रतियोगिता में अपना पहला कट हासिल करने में मदद की।
यह खिलाड़ी अगले सप्ताह डीपी वर्ल्ड इंडिया चैम्पियनशिप में भारत के शीर्ष दावेदारों में से एक होगा। वह अभी 61वें स्थान पर हैं।

शर्मा ने अपना दूसरा राउंड पहले होल से शुरू किया लेकिन उन्होंने दूसरे होल में ही एक शॉट गंवा दिया। शर्मा ने 13वें और 16वें होल के बीच चार होल में तीन बर्डी बनाकर कट में जगह बनाई। मार्को पेंज (66-67) दूसरे दिन के बाद नौ अंडर पार के कुल स्कोर के साथ शीर्ष पर हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
मानवता के आगे पीछे छूटा रिकॉर्ड, बेग्स और डी ओलिवेरा को फेयर प्ले पुरस्कार
बोस्टन मैराथन के धावक आरोन बेग्स और रॉबसन डी ओलिवेरा को अंतरराष्ट्रीय फेयर प्ले पुरस्कार के लिए चुना गया है।
