द इंडियन व्यू

गोबर से अब हरित ऊर्जा बनेगी दिल्ली : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली के लिए 200 टीडीपी क्षमता वाले पहले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन नंगली डेयरी में शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के…

Ragwendra P Singh
September 20, 2025
3 min read
गोबर से अब हरित ऊर्जा बनेगी दिल्ली : रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली के लिए 200 टीडीपी क्षमता वाले पहले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन नंगली डेयरी में शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली को यह ऐतिहासिक सौगात मिली है। इस दाैरान सांसद कमलजीत सहरावत, कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, महापौर राजा इकबाल सिंह, विधायक संदीप सेहरावत समेत अन्य लाेग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बायोगैस प्लांट न केवल गोबर और डेयरी अपशिष्ट के प्रबंधन का स्थायी समाधान देगा बल्कि हजारों गौशालाओं और डेयरियों की समस्याओं का हल भी बनेगा। अब गोबर से हरित ऊर्जा बनेगी। पर्यावरण स्वच्छ होगा, यमुना का प्रदूषण घटेगा और किसानों और पशुपालकों को भी सहारा मिलेगा। यह पहल प्रधानमंत्री के हरित ऊर्जा अभियान को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली को स्वच्छ, आत्मनिर्भर और हरित राजधानी बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्लांट 2018 में शुरू होकर 2025 में जाकर पूरा हुआ। केंद्र सरकार ने इस बायोगैस प्लांट के 2018 में पैसे दिए, लेकिन आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे अपने कार्यकाल में पूरा ही नहीं कर पाएं। केजरीवाल हर बार काम न पूरा होने का आरोप केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर लगाते रहे और दिल्ली के अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया। पिछली सरकारों के दौरान जो गोबर लोगों की परेशानी का सबब बना रहा, उसे हमारी सरकार ने धन कमाने का माध्यम बना दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर दिन हजारों टन गोबर दिल्ली की नालियों और नालों पर बहाकर जलजमाव और यमुना नदी को प्रदूषित करता रहा है, आज इस बायोगैस प्लांट के शुरू होने से इस समस्या का समाधान हो गया। यह प्लांट यमुना को स्वच्छ करने में मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने आआपा नेताओं के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर गायों को लेकर किए गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आआपा नेता मां, बच्चा और गाय सब पर राजनीति करते हैं। उन्होंने आआपा नेताओं से पूछा, ‘आप की सरकार पिछले 11 सालों से दिल्ली में रही, तो आपने गायों को लेकर कुछ क्यों नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ईमानदार सरकार है, जो 24 घंटे काम कर रही है और दिल्ली की भाजपा सरकार समस्या का तुरंत समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर जो गाय घूम रही है, यह तो आआपा सरकार की देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा, आज हमारी सरकार ने दिल्ली के सभी जिलों में गौशाला बनाने के लिए काम शुरू कर दिया है। बायोगैस प्लांट बनाएं, सीवर लाइनों और नाली-नालों की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर काम जारी है। दिल्ली की हर कॉलोनी में पीने का पानी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 15 साल कांग्रेस और 11 साल आआपा आकर चली गई और 27 सालों के शेष कामों को करने में थोड़ा समय लगेगा। दिल्ली की भाजपा सरकार जनता के आशीर्वाद से लगातार काम कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…