गॉफ के सामने नहीं चला जोविक का जादू, यूएस ओपन क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर यूएस ओपन 2026 महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गॉफ ने जोविक को 6-1, 6-4 से हराया। हार के साथ ही यूएस ओपन में जोविक का अबतक का शानदार सफर समाप्त हो गया। वह पहली बार किसी ग्रैंड…

कोको गॉफ ने इवा जोविक को हराकर यूएस ओपन 2026 महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। गॉफ ने जोविक को 6-1, 6-4 से हराया। हार के साथ ही यूएस ओपन में जोविक का अबतक का शानदार सफर समाप्त हो गया। वह पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे राउंड में पहुंची थीं।
इवा जोविक के खेल को देखते हुए उनसे कोको गॉफ के खिलाफ उलटफेर की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहीं। 18 साल की इस खिलाड़ी पर अनुभवी गॉफ ने सहज और शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में गॉफ और जोविक के बीच बराबरी का मुकाबला देखने को मिला, लेकिन एक बार लय पकड़ने के बाद गॉफ ने जोविक को कई मौका नहीं दिया।
2023 में चैंपियन रहीं गॉफ ने मैच पर मजबूत नियंत्रण स्थापित कर लिया। गॉफ ने जोविक की दो बार और सर्विस तोड़कर पहला सेट अपने नाम कर लिया। जोविक दूसरे सेट में ज्यादा सहज दिखीं और आखिरकार अपना ब्रेक लेने से पहले दो बार सर्व बचाने में कामयाब रहीं। कुछ देर के लिए, ऐसा लगा कि उन्होंने मैच अपने पक्ष में मोड़ लिया है। लेकिन, गॉफ ने तुरंत जवाब दिया।

जोविक ने अहम मौकों पर फिर गलती की। उन्होंने फिर से अपनी सर्विस गंवा दी, जिससे गॉफ बिना किसी परेशानी के मैच जीत गईं। जोविक ने सिर्फ नौ विनर्स के मुकाबले 30 अनफोर्स्ड एरर्स के साथ मैच खत्म किया। कोको गॉफ का क्वार्टर फाइनल में मिरा एंड्रीवा के साथ मुकाबला होगा।
इससे पहले एलेना रायबाकिना ने पूर्व चैंपियन नाओमी ओसाका को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। हार के साथ ओसाका का तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने का सपना टूट गया। एलेना रायबाकिना का क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैंपियन झेंग किनवेन से मुकाबला होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
