गृहमंत्री ने जारी किए कर्नाटक और महाराष्ट्र को राज्य आपदा राहत कोष की दूसरी किस्त के 1,950.80 करोड़ रुपये
नई दिल्ली : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को राज्य आपदा राहत कोष के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1,950.80 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। इसमें कर्नाटक के लिए…

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को राज्य आपदा राहत कोष के केंद्रीय हिस्से की दूसरी किस्त के रूप में 1,950.80 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी है। इसमें कर्नाटक के लिए 384.40 करोड़ रुपये और महाराष्ट्र के लिए 1,566.40 करोड़ रुपये शामिल हैं। यह राशि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत देने के लिए है।गृहमंत्रालय के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक केंद्र सरकार ने राज्य आपदा राहत कोष के तहत 27 राज्यों को 13,603.20 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत 15 राज्यों को 2,189.28 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसके अलावा राज्य आपदा न्यूनीकरण कोष से 21 राज्यों को 4,571.30 करोड़ रुपये और राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण कोष से 9 राज्यों को 372.09 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।इस वर्ष मानसून के दौरान, बचाव और राहत कार्यों के लिए 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 199 आपदा राहत दल तैनात किए गए थे। केंद्र सरकार ने बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने से प्रभावित राज्यों को सभी आवश्यक आपदा राहत दल, सेना और वायु सेना की मदद भी प्रदान की है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
