गूगल प्ले स्टोर पर टेलीग्राम बहाल
नई दिल्ली : बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने मैसेजिंग ऐप 'टेलीग्राम' को मंगलवार सुबह अपने प्ले स्टोर पर फिर से बहाल कर दिया। केंद्र सरकार का अस्थायी प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त होने के बाद गूगल ने यह…

नई दिल्ली : बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने मैसेजिंग ऐप 'टेलीग्राम' को मंगलवार सुबह अपने प्ले स्टोर पर फिर से बहाल कर दिया। केंद्र सरकार का अस्थायी प्रतिबंध 22 जून की मध्यरात्रि को समाप्त होने के बाद गूगल ने यह कदम उठाया है।
मैसेजिंग ऐप 'टेलीग्राम' गूगल प्ले स्टोर पर बहाली से पहले ही यह संदेश ऐप कुछ मौजूदा उपयोगकर्ताओं के लिए चालू हो गया था। हालांकि आज सुबह 10 बजे तक यह एप्पल के 'प्ले स्टोर' पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं था। इस संबंध में भेजे गए ई-मेल का एप्पल की तरफ से तत्काल कोई जवाब नहीं आया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की पुनर्परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने से रोकने के मकसद से गूगल और एप्पल को 22 जून तक अपने प्लेटफॉर्म से 'टेलीग्राम' हटाने के निर्देश दिए थे।
यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से देशभर के मेडिकल संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इससे पहले 3 मई को हुई परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 जून को पुनर्परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें अब तक किसी धांधली की खबर नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
