गुजरात भाजपा अध्यक्ष के कथित बयान पर राहुल-प्रियंका ने जताई आपत्ति
नई दिल्ली : गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के बनासकांठा में एक सभा के दौरान कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर पर दिए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे महिलाओं के…

नई दिल्ली : गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा के बनासकांठा में एक सभा के दौरान कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर पर दिए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने इस टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह टिप्पणी न केवल शर्मनाक है बल्कि पार्टी की महिला-विरोधी सोच को भी दर्शाती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने के बावजूद इस तरह की घटनाओं पर प्रधानमंत्री की चुप्पी चिंताजनक है।
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इस कथित टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक और अपमानजनक बताया। उन्होंने कांग्रेस सांसद गेनीबेन ठाकोर के समर्थन में कहा कि वह उनके संघर्ष से परिचित हैं और इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ी हैं। महिलाओं के सम्मान से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता
वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…
इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'
विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…
महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक
विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…
यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली
राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…
