गुजरात टाइटन्स के ईशांत शर्मा पर मोटा जुर्माना, खराब गेंदबाजी के लिए मिली ये सजा
बीसीसीआई ने गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर मोटा जुर्माना ठोका है। बीसीसीआई ने ईशांत की 25% मैच फीस काटी है। साभार : गूगल आईपीएल 2025 में वे तीसरा मैच खेलने उतरे। इस मैच में उनकी बहुत पिटाई हुई। इसके अलावा…

बीसीसीआई ने गुजरात टाइटन्स के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर मोटा जुर्माना ठोका है। बीसीसीआई ने ईशांत की 25% मैच फीस काटी है।

आईपीएल 2025 में वे तीसरा मैच खेलने उतरे। इस मैच में उनकी बहुत पिटाई हुई। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल की आचार संहिता का भी उल्लंघन किया है, जिसके कारण आईपीएल से उनको सजा भी मिली है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं है कि उनको किस कारण से ये सजा मिली है।
आईपीएल द्वारा जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि गुजरात टाइटन्स के गेंदबाज ईशांत शर्मा पर रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी मिला है।
ईशांत शर्मा ने अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया और मैच रेफरी की सजा को स्वीकार किया। आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है।
ऐसे में आगे के मैचों में ईशांत शर्मा को ध्यान देना होगा और कोई भी हरकत करने से बचना होगा। गुजरात टाइटन्स ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज की। दाएं हाथ के इस पेसर की भयंकर धुनाई इस मैच में हुई। उन्होंने चार ओवर फेंके, लेकिन बिना कोई विकेट लिए 53 रन लुटाए।
इसके अलावा भी दो मैच इस सीजन खेल चुके हैं, लेकिन उन मैचों में अच्छी गेंदबाजी उन्होंने की थी। हालांकि, विकेट अभी तक तीन मैचों में उनको एक ही मिला है। आईपीएल करियर की बात करें तो वे 2008 से ही इस टूर्नामेंट में एक्टिव हैं, लेकिन कुछ सीजन वे एक भी मैच नहीं खेले। कई बार तो वे अनसोल्ड रहे और कुछ बार वे चोटिल भी रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
