जीत की हैट्रिक पर आरसीबी की निगाह, घर में गुजरात टाइटंस से टक्कर
अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस सत्र का पहला मैच खेलने बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपने गेंदबाजों के बेहतरीन से जीत की हैट्रिक लगाने का होगा। आरसीबी ने कोलकाता को ईडन गार्डंस पर…

अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू इस सत्र का पहला मैच खेलने बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य अपने गेंदबाजों के बेहतरीन से जीत की हैट्रिक लगाने का होगा। आरसीबी ने कोलकाता को ईडन गार्डंस पर और चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक पर हराकर शानदार शुरूआत की है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों की मददगार है और यहां तीन बार 260 से अधिक का स्कोर बन चुका है। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड ने गेंदबाजों को हमेशा परेशान किया है लेकिन रॉयल चैलेंजर्स का मानना है कि उसके दो गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार यहां बल्लेबाजों पर अंकुश लगा सकते हैं।
हेजलवुड ने इस आईपीएल में छह से कम की इकॉनॉमी रेट से रन दिये हैं जबकि चेन्नई के खिलाफ मैच में भुवनेश्वर ने प्रति ओवर 6.6 की औसत से रन दिये। गुजरात टाइटंस के पास काफी सक्षम बल्लेबाज हैं। कप्तान शुभमन गिल और बी साइ सुदर्शन अच्छी सलामी जोड़ी बना चुके हैं।
आरसीबी की कोशिश होगी कि उन्हें अच्छी शुरूआत नहीं करने दे। नयी गेंद को स्विंग कराने के कौशल से भुवनेश्वर और सटीक गेंदबाजी के फन में माहिर हेजलवुड मिलकर उनकी परेशानी की वजह बन सकते हैं। बायें हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल भी उपयोगी साबित रहे।
स्पिन विभाग में कृणाल पंड्या और सुयांश शर्मा कमजोर लग रहे हैं जबकि गुजरात के पास राशिद खान और आर साइ किशोर जैसे स्पिनर हैं।
विराट कोहली, फिल साल्ट, कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पड्डिकल की असल परीक्षा स्पिनरों के सामने होगी। गुजरात के पास कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाज हैं। आरसीबी के लिये खेलने वाले सिराज को नीलामी में गुजरात ने खरीदा था।
कोहली और साल्ट पिछले दो मैचों में 95 और 45 रन की साझेदारी कर चुके हैं। चिन्नास्वामी स्टेडियम पर दोनों और खतरनाक हो सकते हैं। रबाडा 14 पारियों में से चार बार कोहली को आउट कर चुके हैं। ‘ इ साला कप नमदे’ का नारा लगाने वाले आरसीबी के प्रशंसकों को हालांकि उम्मीद होगी कि पिछले 18 साल का इंतजार खत्म करने के लिये उनकी टीम जीत की लय कायम रखे।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख सलाम, सुयश शर्मा, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी
गुजरात टाइटंस: जोस बटलर, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, जयंत यादव, महिपाल लोमरोर, करीम जनत, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, गेराल्ड कोएट्जी, शेरफेन रदरफोर्ड, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बरार, निशांत सिंधु
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
