द इंडियन व्यू

गुकेश के दमदार खेल से भारत की जर्मनी पर जीत, महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को दी करारी शिकस्त

मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने यहां 46वें शतरंज ओलंपियाड के नौवें दौर में जर्मनी पर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की जबकि महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से रौंद दिया। गुकेश खेल के अधिकांश हिस्से…

Ragwendra P Singh
September 25, 2026
2 min read
गुकेश के दमदार खेल से भारत की जर्मनी पर जीत, महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को दी करारी शिकस्त

मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश की अगुवाई में भारतीय पुरुष टीम ने यहां 46वें शतरंज ओलंपियाड के नौवें दौर में जर्मनी पर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की जबकि महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को 3-1 से रौंद दिया।

गुकेश खेल के अधिकांश हिस्से में संघर्ष करते रहे लेकिन उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए अलेक्जेंडर डोनचेनकोव को मात दी। इसी नतीजे ने भारतीय पुरुषों के पक्ष में बाजी पलट दी जो जर्मनी के खिलाफ हार की ओर बढ़ते दिख रहे थे। भारतीय टीम के 15 अंक हो गए हैं और दुनिया के सबसे बड़े शतरंज महोत्सव में दो दौर बाकी रहते पोडियम स्थान की दौड़ में है।

पुरुष वर्ग के अन्य तीन मुकाबले ड्रॉ रहे जिसमें आर प्रज्ञानानंदा ने विंसेंट कीमर के साथ बाजी बराबर की, अर्जुन एरिगेसी ने मैथियास ब्लॉबाम के साथ अंक बांटा और निहाल सरीन ने फ्रेडरिक स्वाने के खिलाफ भी यही नतीजा हासिल किया। महिला वर्ग में भारतीय महिलाओं के लिए चीजें काफी आसान रहीं क्योंकि दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल ने आसान जीत दर्ज की जबकि कोनेरू हम्पी और साविता श्री को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।

साभार : गूगल

चीन की टीम ने अर्मेनियाई महिलाओं पर एक और 3-1 की जीत की बदौलत तालिका में अपनी बढ़त बरकरार रखी। चीन ने कुल 17 अंक कर लिए हैं और अब निकटतम प्रतिद्वंद्वियों पर दो अंकों की बढ़त हासिल कर ली है जिसमें भारत भी शामिल है। उज्बेकिस्तान ने शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी पुरुष टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक लगभग पक्का कर लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।