गुकेश का जन्मदिन उपहार: नाकामूरा पर रोमांचक जीत
विश्व विजेता डी गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर तीसरे दौर में अमेरिका के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामूरा को हराकर अपने अंकों का खाता खोला जबकि नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में गुरुवार को अर्जुन एरिगेसी को पहली…

विश्व विजेता डी गुकेश ने अपने 19वें जन्मदिन पर तीसरे दौर में अमेरिका के दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामूरा को हराकर अपने अंकों का खाता खोला जबकि नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में गुरुवार को अर्जुन एरिगेसी को पहली हार मिली।

शुरुआती दो दौर में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन और हमवतन अर्जुन एरिगेसी के खिलाफ हारने वाले गुकेश ने रेपिड और ब्लिट्ज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक नाकामूरा को समय के दबाव में रखा और 42 चाल में बाजी जीतकर तीन अंक जुटाए।
गुकेश सफेद मोहरों से खेलते हुए छह खिलाड़ियों के इस डबल राउंड रोबिन टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करके तीन अंक के साथ चीन के नंबर एक खिलाड़ी वेई यी से आगे पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं (जीत को लेकर)।
मुझे लगता है कि पहले की तुलना में आज मेरा समय प्रबंधन काफी बेहतर था। उसे (नाकामूरा को) कुछ मौके मिले लेकिन कुल मिलाकर मुकाबला अच्छा था।’’ लगातार दो हार के बाद गुकेश के लिए यह शानदार वापसी थी और उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले दो दिन उनके लिए कठिन रहे थे।
गुकेश ने कहा, ‘‘हां, पिछली दो बाजी थोड़ी कठिन थीं। लेकिन आज मैंने इसे एक नए टूर्नामेंट की तरह खेलने की कोशिश की। मुझे खुशी है कि मैं (इस तरह) खेला।’’ अच्छी शुरुआत करने के बाद एरिगेसी को ग्रैंडमास्टर फाबियानो करुआना के खिलाफ हार मिली। गत चैंपियन कार्लसन को आर्मागेडोन टाईब्रेक में चीन के वेई यी ने हराया।
करुआना तीन और अंक जुटाकर छह अंक के साथ शीर्ष पर हैं। कार्लसन पांच अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। एरिगेसी और नाकामूरा 4.5 अंक के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
टूर्नामेंट का आगाज नाकामूरा के खिलाफ हार से करने वाले करुआना लगातार दो जीत के साथ लाइव रेटिंग में एरिगेसी को पछाड़कर दोबारा दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए हैं।
महिला प्रतियोगिता में दो बार की विश्व रेपिड चैंपियन कोनेरू हंपी और यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक छह अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। हंपी ने तीसरे दौर में सफेद मोहरों से खेलते हुए महिला ग्रैंडमास्टर सारा खादेम को हराया। चीन की जू वेनजुन ने आर वैशाली को आर्मागेडोन टाईब्रेक में हराया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
