द इंडियन व्यू

गिल का छूटा कैच नहीं, नो-बॉल ने डुबोई मुंबई की लुटिया: हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के विजय अभियान पर गुजरात टाइटंस ने मंगलवार 6 मई की रात को उस समय विराम लगाया, जब उन्होंने बारिश से बाधित मुकाबले में मेजबानों को 3 विकेट (DLS) से धूल चटाई। साभार : गूगल वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच…

Ragwendra P Singh
May 7, 2025
2 min read
गिल का छूटा कैच नहीं, नो-बॉल ने डुबोई मुंबई की लुटिया: हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के विजय अभियान पर गुजरात टाइटंस ने मंगलवार 6 मई की रात को उस समय विराम लगाया, जब उन्होंने बारिश से बाधित मुकाबले में मेजबानों को 3 विकेट (DLS) से धूल चटाई।

साभार : गूगल

वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए मेहमानों को 156 रनों का टारगेट दिया था। इस स्कोर का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की जीत के हीरो शुभमन गिल रहे जिन्होंने 46 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली।

गिल जब 35 रन पर बैटिंग कर रहे थे तब तिलक वर्मा से उनका कैच छूटा। कप्तान हार्दिक पांड्या का मानना है कि वह कैच नहीं बल्कि मैच के दौरान डली कई नो बॉल टीम की हार की वजह रही। उन्होंने मैच के बाद कहा, "कैचों ने हमें वास्तव में नुकसान नहीं पहुंचाया। हम इस मामले में बहुत ही सतर्क थे। शायद निश्चित रूप से नो-बॉल के साथ, मेरी नो-बॉल के साथ और यहां तक कि आखिरी (ओवर) नो-बॉल के साथ भी।

मेरी नजर में, यह वास्तव में एक अपराध है, और अक्सर ऐसा होता है कि यह आपको नुकसान पहुंचाता है। यह निश्चित रूप से हमारे साथ हुआ, लेकिन साथ ही, मैं लड़कों से बहुत खुश हूं कि उन्होंने अपना 120% दिया और सुनिश्चित किया कि हम खेल में बने रहें और हार न मानें।"

पांड्या का यह भी मानना है कि मुंबई ने बल्ले से 20-25 रन कम बनाए, हालांकि उनके गेंदबाजों ने इसके बावजूद टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की।

उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से 150 रन का विकेट नहीं था। मुझे लगता है कि यह 175 रन की पिच थी। हम निश्चित रूप से बल्लेबाजी में 20-25 रन या शायद 30 रन से पीछे थे, अगर आपने अच्छी बल्लेबाजी की होती। लेकिन मुझे लगता है कि गेंदबाजों को श्रेय जाता है, उन्होंने संघर्ष जारी रखा और सही एरिया में गेंदबाजी की।" पांड्या आगे बोले, "पहली पारी में मैदान गीला नहीं था।

उसके बाद, पूरी पारी के दौरान, गेंद लगातार गीली होती रही। मुझे नहीं पता कि इससे हमें मदद मिली या नहीं, लेकिन हां, यह मुश्किल था। बारिश आती रही। हमेशा रुकना और फिर से शुरू होना और रुकना आदर्श नहीं होता। लेकिन खेल चलता रहता है।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।