गाजियाबाद ने जीते दो स्वर्ण, कानपुर व अलीगढ़ को एक-एक स्वर्ण
लखनऊ। अलीगढ़ की दिव्यांशी सिंह, गाजियाबाद की आराध्या उपाध्याय व आकृति एवं कानपुर की वंशशिखा सिंह ने यूपी ताइक्वांडो के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्वर्ण पदक…

लखनऊ। अलीगढ़ की दिव्यांशी सिंह, गाजियाबाद की आराध्या उपाध्याय व आकृति एवं कानपुर की वंशशिखा सिंह ने यूपी ताइक्वांडो के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्वर्ण पदक जीते।

उत्तर प्रदेश स्टेट कैडेट व जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप
मॉडर्न एकेडमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में आयोजित चैंपियनशिप के दूसरे दिन इंडिया ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष डा.रजत आदित्य दीक्षित ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस दौरान एसएनआई सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय भी मौजूद रहे।

दूसरे दिन क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-59 किग्रा में अलीगढ़ की दिव्यांशी सिंह ने स्वर्ण, गौतमबुद्ध नगर की आरना भटनागर ने रजत पदक जीता।

क्योरगी कैडेट बालिका अंडर 29 किग्रा में गाजियाबाद की आराध्या उपाध्याय ने स्वर्ण जीता। क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-33 किग्रा में गाजियाबाद की आकृति ने स्वर्ण, आगरा की राशि शर्मा ने रजत एवं आगरा की आस्था सिकरवार व गौतमबुद्ध नगर की प्रियांशी ने कांस्य पदक जीते।क्योरगी कैडेट बालिका अंडर-41 किग्रा में कानपुर की वंशशिखा सिंह ने स्वर्ण व सीतापुर की तनिष्का पाल ने रजत पदक जीते।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
