गांधी-वाड्रा परिवार आज देश में भ्रष्टाचार और लूट का पर्यायः भाजपा
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी-वाड्रा परिवार आज देश में भ्रष्टाचार और लूट का पर्याय बन चुका है। अगर कोई भ्रष्टाचार और लूट की बात करता है तो देश की जनता में सिर्फ एक…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी-वाड्रा परिवार आज देश में भ्रष्टाचार और लूट का पर्याय बन चुका है।
अगर कोई भ्रष्टाचार और लूट की बात करता है तो देश की जनता में सिर्फ एक ही परिवार का नाम आता है और उस परिवार का नाम है- गांधी-वाड्रा परिवार।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी, दोनों बेल पर बाहर हैं। सभी जानते हैं कि 2008 में नेशनल हेराल्ड पेपर का सर्कुलेशन बंद हो चुका था।
आज कांग्रेस की कर्नाटक की सरकार टैक्स पेयर के पैसे को, जनता के पैसे को गांधी-वाड्रा परिवार के पर्सनल अखबार नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन देने में जनता का पैसा बर्बाद कर रही है।
ये बंद अखबार नेशनल हेराल्ड को कांग्रेस की कर्नाटक सरकार जनता का पैसा लूटकर देती है।
एक तरह बेंगलुरू में गड्ढे को भरने के लिए इनके पास पैसे नहीं हैं, दूसरी तरफ कर्नाटक की जनता का पैसा लूटकर राहुल-सोनिया के बंद अखबार को फंड करते हैं।
उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ कर्नाटक तक ही सीमित नहीं है। हिमाचल प्रदेश जो अभी 350 करोड़ रुपये का लोन ले चुका है, जिनके पास अपने कर्मचारियों की सैलरी देने के पैसे नहीं हैं। कुल 7,200 करोड़ रुपये का कर्ज़ है।
ये हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी 97 लाख रुपये तक नेशनल हेराल्ड को दे रही है।
राहुल गांधी का मॉडल है- टैक्सपेयर के पैसे को लूटो और अपने प्राइवेट अखबार( जो बंद है) उसके माध्यम से राहुल-सोनिया की लाइफ-स्टाइल को फंड करो और जनता के साथ नाइंसाफी करो।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
