द इंडियन व्यू

गत चैंपियन काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से धमाकेदार जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच कार्तिक सिद्धू (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के लखनऊ चरण के अंतिम मैच में काशी रुद्रास को पांच…

Ragwendra P Singh
August 26, 2026
4 min read
गत चैंपियन काशी रुद्रास की लगातार चौथी हार, नोएडा किंग्स की पांच विकेट से धमाकेदार जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच कार्तिक सिद्धू (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के धारदार प्रदर्शन की बदौलत नोएडा किंग्स ने यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS के लखनऊ चरण के अंतिम मैच में काशी रुद्रास को पांच विकेट से पराजित किया।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 पावर्ड बाई Vimal Elaichi और NCS

पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी रुद्रास पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में नोएडा किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। इस लगातार दूसरी जीत के साथ नोएडा किंग्स अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई जबकि काशी लगातार चौथी हार के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नोएडा किंग्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। मैच की औपचारिक शुरुआत उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण (आईपीएस) ने टॉस कराकर और पारंपरिक ढंग से घंटा बजाने की रस्म के साथ की।

इस अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि यूपी टी-20 लीग जैसे आयोजनों से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने लीग के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को नई ऊर्जा मिल रही है और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने के साथ आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है।

यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध कराना है, ताकि वे आगे बढ़कर खुद को साबित करते हुए अपनी पहचान बना सकें। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला, यूपी टी-20 लीग गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य फैसल शेरवानी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्रास की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। काशी की ओर से साहब युवराज सिंह खाता भी नहीं खोल सके और तीसरे ओवर में कुणाल त्यागी की गेंद पर बॉबी यादव को कैच थमा बैठे। विराट जायसवाल 13 ही रन बना सके। टीम का तीसरा विकेट अभिषेक गोस्वामी (15) के रुप में पांचवें ओवर में गिरा जिन्हें प्रशांत वीर की गेंद पर आदित्य शर्मा ने स्टंप किया।

कप्तान करन शर्मा 10 रन बनाकर आउट हो गए। उपेन्द्र यादव ने 15 रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कार्तिक सिद्धू ने प्रशांत वीर के हाथों कैच करा दिया। नोएडा किंग्स की ओर से कार्तिक सिद्धू ने 3.3 ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शिवा सिंह ने चार ओवर में 14 रन जबकि वंश ने तीन ओवर में आठ रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह काशी रुद्रास की पूरी टीम 18.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई।

जवाब में नोएडा किंग्स ने 14.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाकर मैच जीत लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा किंग्स ने अपने शीर्ष दो बल्लेबाजों के विकेट 6 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज शोएब सिद्दीकी और माधव कौशिक खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद आदित्य शर्मा ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर पारी को संभाला।

बॉबी यादव 10 रन और रवि सिंह 13 गेंदों पर 19 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। ऐसे में अनिवेश चौधरी ने 43 गेंदों पर तीन चौके व एक छक्के से नाबाद 31 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।