गणतंत्र दिवस पर तिलक ब्रिज पर यातायात बंद, राजधानी–दुरंतो सहित कई ट्रेनें प्रभावित
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के चलते 26 जनवरी को तिलक ब्रिज पर रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा। उत्तर रेलवे के अनुसार, सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तिलक ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद…

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के चलते 26 जनवरी को तिलक ब्रिज पर रेल यातायात अस्थायी रूप से निलंबित रहेगा। उत्तर रेलवे के अनुसार, सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तिलक ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा, जिससे कई ट्रेनें रद्द, मार्ग परिवर्तित (डायवर्ट) और नियंत्रित की जाएंगी।
उत्तर रेलवे ने मंगलवार को बताया कि इस अवधि में नई दिल्ली–गाजियाबाद, पलवल–नई दिल्ली और साहिबाबाद–दिल्ली जंक्शन सेक्शन की कई ईएमयू और लोकल ट्रेनें अस्थायी रूप से रद्द रहेंगी। वहीं, डिब्रूगढ़–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह–बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस और देहरादून–नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस को आवश्यकता पड़ने पर साहिबाबाद–दिल्ली शाहदरा–दिल्ली जंक्शन मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
इसके अलावा, हरियाणा एक्सप्रेस, अमृतसर–नागपुर एसी एक्सप्रेस, जम्मूतवी–पुणे झेलम एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, नई दिल्ली–बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस और कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को परेड समाप्त होने तक नई दिल्ली, हजरत निज़ामुद्दीन या साहिबाबाद स्टेशनों पर नियंत्रित किया जा सकता है।
उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी के लिए एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन 139 का उपयोग करें।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
