गडकरी ने पुण्यतिथि पर पिंगली वेंकैया को किया नमन
नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के जनक और स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी…

नई दिल्ली : भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के जनक और स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की पुण्यतिथि पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस महान राष्ट्रसेवक को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
गडकरी ने पिंगली वेंकैया को याद करते हुए एक्स पोस्ट में कहा कि भारत की अखंडता और स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को प्रारूप देने वाले पिंगली वेंकैया ने भारत राष्ट्र को एकता के सूत्र में जोड़ने का कार्य किया। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र अभिवादन।
उल्लेखनीय है कि महान स्वतंत्रता स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा की। शिक्षाविद और भाषाविद के रूप में उन्होंने भारतीय समाज को शिक्षित और जागरूक करने में योगदान दिया। इसके साथ ही सैन्य अधिकारी के रूप में भी उन्होंने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाया।
राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण के दौरान तिरंगे को डिजाइन करने के लिए उन्होंने 5 सालों तक दुनियाभर के राष्ट्रीय ध्वजों का अध्ययन किया। उन्होंने लगभग 30 डिजाइन तैयार किए, जिनमें से एक को स्वतंत्र भारत के तिरंगे के रूप में चुना गया। उनके द्वारा तैयार किया गया यह ध्वज आज पूरे देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
