द इंडियन व्यू

खेलो इंडिया 2.0 खिलाड़ियों के समग्र विकास में बड़ा बदलाव: अनुराग ठाकुर

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया 2.0’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए एक मजबूत व्यवस्था तैयार करने की दिशा में बड़ा…

Ragwendra P Singh
August 30, 2026
2 min read
खेलो इंडिया 2.0 खिलाड़ियों के समग्र विकास में बड़ा बदलाव: अनुराग ठाकुर

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया 2.0’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए एक मजबूत व्यवस्था तैयार करने की दिशा में बड़ा बदलाव है। हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने शनिवार शाम भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में भाग लिया।

ठाकुर ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भी याद करते हुए कहा कि ध्यानचंद की विरासत भारत के लिए जीते गए पदकों और हासिल की गई जीत से कहीं आगे है। उनकी पहचान अनुशासन, समर्पण, दृढ़ता और देशभक्ति जैसे स्थायी मूल्यों के प्रतीक के रूप में है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस इन मूल्यों को याद करने और उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में ऐसी खेल संस्कृति विकसित करने की जरूरत है, जिसमें हर बच्चे को अपनी खेल प्रतिभा पहचानने, उसे आगे बढ़ाने और उसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिले। उन्होंने कहा कि भारत की खेल व्यवस्था में पिछले वर्षों में व्यापक बदलाव आया है और सरकार खेलों को लेकर अधिक संसाधन उपलब्ध करा रही है।

साभार : गूगल

उन्होंने बताया कि युवा मामले और खेल मंत्रालय का बजट 2014-15 में 1,643 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 2026-27 में 4,479.88 करोड़ रुपये हो गया है। ‘खेलो इंडिया 2.0’ के तहत 2026 से 2031 तक की अवधि के लिए 36,441 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।