प्रदेश में आयोजित किया जाएगा राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ : गिरीश चन्द्र यादव
उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने मंगलवार को अपने शासकीय कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति एवं आगामी योजना के संबंध में…

उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने मंगलवार को अपने शासकीय कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति एवं आगामी योजना के संबंध में समीक्षा बैठक की।

बैठक में खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति, खेल सुविधाओं के विकास, खिलाड़ियों को दी जा रही सुविधाओं एवं आगामी खेल आयोजनों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।
योगी सरकार का लक्ष्य, उत्तर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल किया जाए
यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रदेश में खेलकूद के क्षेत्र में व्यापक सुधार और विस्तार हेतु योजनाओं को तेज़ी से क्रियान्वित किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें उचित प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का लक्ष्य है कि उत्तर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल किया जाए। इसके लिए हर सम्भव प्रयास किया जाए।
प्रशिक्षकों की नियुक्ति, खेल सामग्री की उपलब्धता और स्टेडियमों के रखरखाव की प्रक्रिया को दे प्राथमिकता
बैठक में खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक जिले में खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति, खेल सामग्री की उपलब्धता और स्टेडियमों के रखरखाव की प्रक्रिया को प्राथमिकता दी जाए।
यादव ने कहा कि नई खेल नीति पर गंभीरता से कार्य किया जाए, जिससे खिलाड़ियों के कैरियर विकास, स्कॉलरशिप, बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि पारदर्शिता और समयबद्ध कार्यों का निष्पादन करें। विभागीय योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। समझौता ज्ञापन के अनुसार गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्यों को पूर्ण करान के निर्देश दिये।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
