द इंडियन व्यू

खुद को बेरोजगार बताने वाले सौरभ भारद्वाज को नया काम मिल गया है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रेसवार्ता को नौटंकी बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की यह पुरानी नीति…

Ragwendra P Singh
August 27, 2025
2 min read
खुद को बेरोजगार बताने वाले सौरभ भारद्वाज को नया काम मिल गया है : वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रेसवार्ता को नौटंकी बताया और कहा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेताओं की यह पुरानी नीति है कि जब भी जांच एजेंसियां आप के भ्रष्टाचार पर पूछताछ करती हैं तो वे मीडिया में बने रहने और अखबार में छपने के लिए सिर्फ नौटंकी करते हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जांच एजेंसी की पूछताछ के बाद आखिरकार बेरोजगार सौरभ भारद्वाज को काम मिल ही गया। चुनाव हारने के बाद सौरभ भारद्वाज खुद को बेरोजगार बताते थे, लेकिन इनकी छुपी योग्यता का आज पता चला है। जिस तरह से सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता की है, ऐसा प्रतीत होता है कि वह एक अच्छे स्क्रिप्ट राइटर हैं। वह बेकार राजनीति में अपना समय व्यर्थ कर रहे हैं, बेहतर हो मुंबई जाकर स्क्रिप्ट राइटर बन जाएं।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और इनके नेता के व्यवहार में है, अराजकता, कुशासन और भ्रष्टाचार। जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है और अगर आपको जांच एजेंसी पर भरोसा नहीं है तो आप कानून की मदद ले सकते हैं, न्यायालय का दरवाजा खुला हुआ है, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं को नौटंकी और ड्रामा के साथ मीडिया ट्रायल करने का शौक है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है अस्पताल निर्माण घोटाले सहित कई गंभीर आरोप आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगे हैं और उन्हीं आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए सौरभ भारद्वाज यह सब नाटक कर रहे हैं। जांच एजेंसी अपना काम कर रही है। एक बार और भी सबूत मिल जाए, फिर उसके बाद और भी चीजें देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि आप नेता तो भविष्य वक्ता हैं और आज उसी लिस्ट में सौरभ भारद्वाज भी शामिल हो गए हैं। क्योंकि आज प्रेसवार्ता में उनकी कही गई बातें, उनके नेताओं के बयानों से मिले-जुले बयान हैं, जो उनके नेता भी जांच एजेंसी की पूछताछ के दौरान बोला करते थे, लेकिन वे जेल गए, यह पूरी दिल्ली देख चुकी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…