लगातार तीसरी बार यूएस ओपन जीतने से चूकीं सबालेंका, गुस्से में पहला रैकेट पटका और दूसरा तोड़ा
एरिना सबालेंका ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी हैट्रिक पूरा करने का अहम मौका गंवाने के बाद कोर्ट पर ही अपना गुस्सा उतारा। पिछले दो बार की चैंपियन सबालेंका ने गुस्से में गेंद को दर्शकों की तरफ मारा जिसके लिए…

एरिना सबालेंका ने अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खिताबी हैट्रिक पूरा करने का अहम मौका गंवाने के बाद कोर्ट पर ही अपना गुस्सा उतारा। पिछले दो बार की चैंपियन सबालेंका ने गुस्से में गेंद को दर्शकों की तरफ मारा जिसके लिए उन्हें चेतावनी भी दी गई। उन्होंने खुद पर चिल्लाते हुए अपना पहला रैकेट जमीन पर पटका और फिर मैच खत्म होने के बाद दूसरे रैकेट को पूरी तरह से तोड़ दिया।
सबालेंका को शनिवार को महिला एकल के फाइनल में एलेना रायबाकिना से 6-4, 5-7, 6-2 से हार मिली। इससे उनका लगातार तीन बार अमेरिकी ओपन जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनने का सपना चकनाचूर हो गया। सबालेंका ने दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में खुद की गलतियों से जूझते हुए काफी निराशा व्यक्त की।
सबालेंका ने कहा, ‘‘मैं अपना सारा गुस्सा और निराशा को कोर्ट पर ही निकालना चाहती थी। ग्रैंड स्लैम के फाइनल में हारने पर और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने से नाकाम रहने पर अपनी भावनाओं पर काबू रखना बहुत मुश्किल होता है।’’

सबालेंका ने कहा कि अगर उन्होंने अपनी निराशा व्यक्त न की होती तो शायद उनका व्यवहार अच्छा न होता। पुरस्कार वितरण समारोह के कुछ ही मिनट बाद बेलारूस की 28 वर्षीय खिलाड़ी सबालेंका ने रायबाकिना की प्रशंसा की, लेकिन साथ ही उम्मीदों पर खरा न उतर पाने के लिए खुद को भी कोसा।
उन्होंने कहा, ‘‘काश मैं थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर पाती, लेकिन मुझे लगता है कि अगले साल ऐसा हो जाएगा। मैं अपने खेल के स्तर से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।’’अमेरिकी ओपन में लगातार चौथी बार फाइनल में खेलते हुए सबालेंका ने 35 ‘अनफोर्स्ड एरर’ (खुद गलतियां करना) किए। उनकी इन गलतियों ने मैच के परिणाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
