खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु सुरक्षित भारत लौटीं
नई दिल्ली : भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण दुबई में फंसे रहने के बाद मंगलवार को सुरक्षित भारत लौट आईं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु पिछले शनिवार से दुबई में रुकी हुई थीं, जब वह ऑल…

नई दिल्ली : भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण दुबई में फंसे रहने के बाद मंगलवार को सुरक्षित भारत लौट आईं। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु पिछले शनिवार से दुबई में रुकी हुई थीं, जब वह ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए यात्रा कर रही थीं। हालात बिगड़ने के कारण उन्हें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से नाम वापस लेना पड़ा।
सिंधु ने सोशल मीडिया पर लिखा, “बेंगलुरु में घर वापस आकर सुरक्षित हूं। पिछले कुछ दिन बेहद तनावपूर्ण और अनिश्चित रहे लेकिन घर लौटकर बेहद राहत महसूस हो रही है। इस कठिन समय में हमारी मदद करने वाली ग्राउंड टीम, दुबई प्रशासन, एयरपोर्ट स्टाफ, इमिग्रेशन अधिकारियों और हर उस व्यक्ति का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने हमारी देखभाल की। उनकी संवेदनशीलता और पेशेवर रवैया शब्दों से परे है। फिलहाल आराम कर आगे की योजना पर विचार करूंगी।”
सिंधु अपनी टीम और इंडोनेशियाई कोच इरवांशाह आदि प्रातामा के साथ दुबई में थीं। रविवार को दुबई एयरपोर्ट के पास उनके ठहरने के स्थान के नजदीक विस्फोट की घटना के बाद उन्हें एहतियातन सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था।
सिंधु को टूर्नामेंट के पहले दौर में थाईलैंड की खिलाड़ी सुपानिदा कातेथोंग से मुकाबला करना था।
गौरतलब है कि शनिवार को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। इसके जवाब में ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड ने ड्रोन और मिसाइल हमले किए, जिससे क्षेत्र के कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया और उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
