द इंडियन व्यू

खराब मौसम ने खेल बिगाड़ा: इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग के पहले दिन नहीं हो सकी प्रतियोगिता

मंगलुरु : 6वें एनएमपीए इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग के पहले दिन की सभी प्रतियोगिताएं आज रद्द कर दी गईं। तन्निरभवी ईको बीच पर आयोजित इस राष्ट्रीय सर्फिंग प्रतियोगिता की शुरुआत भारी बारिश और समुद्र में खतरनाक हालात के कारण नहीं…

Ragwendra P Singh
May 30, 2025
3 min read
खराब मौसम ने खेल बिगाड़ा: इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग के पहले दिन नहीं हो सकी प्रतियोगिता

मंगलुरु : 6वें एनएमपीए इंडियन ओपन ऑफ सर्फिंग के पहले दिन की सभी प्रतियोगिताएं आज रद्द कर दी गईं। तन्निरभवी ईको बीच पर आयोजित इस राष्ट्रीय सर्फिंग प्रतियोगिता की शुरुआत भारी बारिश और समुद्र में खतरनाक हालात के कारण नहीं हो सकी।

अरब सागर में चक्रवातीय गतिविधियों और मानसून के समय से पहले आगमन के चलते समुद्र में ऊंची लहरें और अनियमित वेव पैटर्न देखे गए, जिससे सर्फिंग के लिए स्थितियां असुरक्षित हो गईं। आयोजकों, सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, मंत्रा सर्फ क्लब और सर्फिंग स्वामी फाउंडेशन ने सावधानी बरतते हुए दिन की सभी प्रतियोगिताएं स्थगित करने का निर्णय लिया।

तीन दिवसीय यह प्रमुख सर्फिंग प्रतियोगिता 2025 की नेशनल सर्फिंग चैंपियनशिप सीरीज़ का दूसरा चरण है, जिसका आयोजन सर्फिंग स्वामी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है और मंत्रा सर्फ क्लब इसकी मेजबानी कर रहा है। यह आयोजन सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अधीन हो रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में मौसम विभाग के चेतावनी के अनुसार प्रतियोगिता स्थल को ससिहिथलु बीच से तन्निरभवी ईको बीच स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, मौसम में सुधार नहीं हुआ और लगातार बारिश ने पहले दिन के सभी मुकाबलों को बाधित कर दिया।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन 50 से अधिक शीर्ष सर्फर्स जैसे रमेश बुधियल, किशोर कुमार, अजीश अली, हरीश मुथु, कमली पी, सृष्टि सेल्वम और सिंचना गौड़ा चार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे: मेन्स ओपन, विमेन्स ओपन, ग्रोम्स (अंडर-16) बॉयज़ और ग्रोम्स (अंडर-16) गर्ल्स।

सर्फिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष रममोहन परांजपे ने बताया, “सभी प्रतिभागी आज सुबह 8 बजे तक स्थल पर पहुंच गए थे। पूर्वानुमान के अनुसार भारी वर्षा हुई, हालांकि तेज हवा नहीं थी। बारिश के बावजूद आज का दिन पंजीकरण प्रक्रिया और किट वितरण (जिसमें टी-शर्ट और एक्सेस बैंड शामिल हैं) के लिए प्रभावी रूप से उपयोग किया गया।

बाद में एक डिटेल्ड सर्फर्स ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों को स्थल से परिचित कराया गया और आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। हम आशावादी हैं कि कल मौसम अनुकूल रहेगा और प्रतियोगिता प्रारंभ हो सकेगी।”

एनएमपीए आईओएस के प्रतियोगिता निदेशक नवाज जब्बार ने कहा, “आज की परिस्थितियाँ काफी चुनौतीपूर्ण थीं। लहरों की तीव्रता और उनके बीच का अंतराल बहुत कम था, जिससे सर्फर्स के लिए सुरक्षित रूप से समुद्र में उतरना मुश्किल हो गया था।

साथ ही, रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण दृश्यता भी बहुत कम हो गई थी। इन सभी कारकों को ध्यान में रखते हुए, हमने आज की प्रतियोगिता रद्द करने का फैसला किया। सौभाग्य से, कल का मौसम पूर्वानुमान बेहतर है और हमें उम्मीद है कि कार्यक्रम कल से शुरू हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।