द इंडियन व्यू

खरगे ने स्वतंत्रता दिवस पर संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को अपने आवास पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। खरगे ने…

Ragwendra P Singh
August 15, 2026
2 min read
खरगे ने स्वतंत्रता दिवस पर संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को अपने आवास पर ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भारत की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। खरगे ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अंग्रेजी शासन से मुक्ति नहीं है, बल्कि संविधान से मिले समानता, सम्मान, न्याय और अपनी बात कहने के अधिकार की भी रक्षा करना है।तिरंगा फहराने के बाद खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने भारत की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर दोहराते हुए तिरंगे की शान को सलाम किया।इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर आधिकारिक बयान जारी किया गया। इसमें खरगे ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।बयान में कहा गया कि पिछले 79 वर्षों की भारत की यात्रा उपलब्धियों, संघर्षों और संकल्पों की यात्रा रही है। देश ने बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन एक राष्ट्र के रूप में अभी बहुत कुछ हासिल करना बाकी है।खरगे ने कहा कि उनके लिए स्वतंत्रता केवल अंग्रेजी हुकूमत से मुक्ति नहीं है। यह संविधान से मिला वह अधिकार है, जो हर भारतीय को समानता, सम्मान, न्याय और अपनी बात कहने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति और हर नागरिक का सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है।कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक दशक में संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक संस्थाओं और सामाजिक सद्भाव के सामने कई चुनौतियां खड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को अवसर, किसानों की मेहनत को सम्मान और न्याय तथा महिलाओं को समान अधिकार और सशक्त भागीदारी मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को संविधान में निहित समानता और न्याय का पूरा अधिकार मिलना चाहिए।खरगे ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सबसे बड़ा संकल्प उम्मीद है। उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता के मूल्यों, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…