द इंडियन व्यू

खरगे और प्रियंका ने बिहार के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा…

Ragwendra P Singh
November 6, 2025
1 min read
खरगे और प्रियंका ने बिहार के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर मतदान हो रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्यवासियों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। दोनों नेताओं ने कहा कि बिहार को बदलाव की नई दिशा देने और युवाओं, किसानों व समाज के हर वर्ग के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान जरूरी है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स में कहा कि लोकतंत्र की जन्मस्थली बिहार में मतदान शुरू हो चुका है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करें और 20 साल बाद प्रदेश को बदलाव की नई दिशा दें।प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी एक्स पोस्ट में बिहार के मतदाताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें। उन्होंने लिखा कि बिहार के मेरे प्यारे भाइयों, बहनों, माताओं एवं युवाओं! आज अपने हाथों से अपना भविष्य तय करने का दिन है। बड़ी संख्या में निकलकर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लीजिए। नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए वोट कीजिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…