द इंडियन व्यू

खबर का असर:  भारत सरकार की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’ बनी दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली (रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी): पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत पहली बार मेंटल हेल्थ की देखभाल को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ एम्बेसडर…

Ragwendra P Singh
October 13, 2025
3 min read
खबर का असर:  भारत सरकार की पहली ‘मेंटल हेल्थ एम्बेसडर’ बनी दीपिका पादुकोण

नई दिल्ली (रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी): पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत पहली बार मेंटल हेल्थ की देखभाल को प्राथमिकता दी है। इसी क्रम को आगे बढ़ते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को मेंटल हेल्थ एम्बेसडर बनाया है। लीव लव लाफ की संस्थापक अब भारत में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर और सहायक बनाने के लिए मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेंगी।
दीपिका पादुकोण, एक्टर और द लीव लव लाफ (LLL) फाउंडेशन की संस्थापक, को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) द्वारा देश की पहली ‘मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर’ नियुक्त किया गया है। यह कदम मंत्रालय द्वारा देश में मेंटल हेल्थ के लिए और ज्यादा सही माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने कहा दीपिका पादुकोण के साथ यह पार्टनरशिप भारत में मेंटल हेल्थ के मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ, इन विषयों पर आम चर्चा को बढ़ावा देने और मेंटल हेल्थ को पब्लिक हेल्थ का एक अहम हिस्सा बताने में मदद करेगी।
दीपिका पादुकोण ने इस बारे में कहा, मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मानसिक स्वास्थ्य एम्बेसडर बना का बहुत बड़ा सम्मान दिया है।
अपने इस नए रोल में दीपिका पादुकोण,
मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाना और इसके साथ जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना। लोगों को मदद लेने और रोकथाम के उपाय अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना। टेली-MANAS (Tele-Mental Health Assistance and Networking Across States) और दूसरे सरकार द्वारा लागू किए गए मेंटल हेल्थ संसाधनों को बढ़ावा देने का काम करेगी।
इसके साथ ही वह केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर यह काम करेंगी कि हर किसी को मेंटल हेल्थ की मदद और सुविधा आसानी से मिल सके।
यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब दीपिका पादुकोण की मदद करने वाली संस्था, द लीव लव लाफ फाउंडेशन अपने 10 साल का सफर पूरा कर चुकी है और इस दौरान उसने बड़ी संख्या में लोगों की मदद की है।
पिछले दस सालों में लिव लव लाफ ने अपने मुख्य रूरल कम्युनिटी मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के जरिए 8 राज्यों के 15 जिलों में 21,931 से ज्यादा मानसिक रोगियों और उनके देखभाल करने वालों की मदद की है। LLL ने देशभर में नई और अहम जागरूकता मुहिमें भी चलाई हैं, जैसे "दोबारा पूछो" और "#NotAshamed," साथ ही किशोर छात्रों के लिए "You Are Not Alone" और सामान्य डॉक्टरों के लिए "डॉक्टर्स प्रोग्राम" भी चलाए हैं। हाल ही में LLL ने कंपनियों के लिए मेंटल हेल्थ और वेल बीइंग प्रोग्राम भी शुरू किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…