खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, मोदी पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया है। भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस…

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया है।
भाजपा मुख्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा कि "यह एक काला दिन है। आपातकाल लागू करना भारतीय लोकतंत्र पर सीधा हमला था। कांग्रेस पार्टी घबराई हुई है और मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी उस दौर के संघर्ष के बारे में अज्ञानता को दर्शाती है।"
उन्होंने कहा कि चाहे खड़गे हों या जयराम रमेश, उन्हें आपातकाल के दौरान झेले गए दर्द और पीड़ा का अंदाजा नहीं है। कांग्रेस नेता इस बात से अनजान हैं कि आम भारतीयों को किस तरह की पीड़ा से गुजरना पड़ा। लगभग 1.5 लाख लोगों को रातों-रात जेल में डाल दिया गया और बिना कैबिनेट के फैसले के आधी रात को आपातकाल लागू कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेसवार्ता में आपातकाल की 50 वीं बरसी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए भाजपा ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाने का नाटक कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के कारण आज संविधान संकट में है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
