द इंडियन व्यू

क्वालीफाइंग राउंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लखनऊ। एसडीएस टेनिस अकादमी में आयोजित आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड और राजस्थान के खिलाड़ियों…

Ragwendra P Singh
August 23, 2026
1 min read
क्वालीफाइंग राउंड में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

लखनऊ। एसडीएस टेनिस अकादमी में आयोजित आइटा चैंपियनशिप सीरीज अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड और राजस्थान के खिलाड़ियों ने भी कोर्ट पर दमखम दिखाया। क्वालीफाइंग दौर में मुकाबले कड़े रहे, जबकि कुछ खिलाड़ियों ने एकतरफा जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।

क्वालीफाइंग मुकाबलों में रिषांत जायसवाल ने फहद अहमद को 9-1 से हराकर प्रभावशाली जीत दर्ज की। वहीं अवि अग्रवाल ने आरव के खिलाफ वॉकओवर के जरिए मुकाबला अपने नाम किया। हरिस खान ने विशेष शुक्ला को 9-3 से शिकस्त दी, जबकि पविथ सिंह ने नारायण अंश अग्रवाल को 9-2 से हराया। अनय श्रीवास्तव ने अवि सक्सेना को 9-3 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

उत्तराखंड के अश्विन चौहान ने उत्तर प्रदेश के अर्णव श्रीवास्तव को 9-4 से हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। शौर्य सिंह ने हेशाम कबीर को एकतरफा मुकाबले में 9-0 से पराजित किया। वहीं राजस्थान के यदुराज भिनाई ने उत्तर प्रदेश के अस्विक को 9-4 से हराकर क्वालीफाइंग दौर में जीत हासिल की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।