द इंडियन व्यू

क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स: शतरंज टूर्नामेंट का तीसरा सत्र होगा अब तक का सबसे बड़ा

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे सत्र में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 20 करने के साथ इसकी अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि एक करोड़ रुपये करने का ऐलान हो गया है। साभार : गूगल आयोजकों ने एक प्रेस…

Ragwendra P Singh
May 26, 2025
1 min read
क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स: शतरंज टूर्नामेंट का तीसरा सत्र होगा अब तक का सबसे बड़ा

चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे सत्र में खिलाड़ियों की संख्या बढ़ाकर 20 करने के साथ इसकी अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि एक करोड़ रुपये करने का ऐलान हो गया है।

साभार : गूगल

आयोजकों ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि छह से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में अब प्रत्येक वर्ग में 10 खिलाड़ी खेलेंगे, जबकि पिछले सत्र में आठ खिलाड़ी भाग लेते थे।

एमजीडी1 द्वारा आयोजित और तमिलनाडु सरकार तथा तमिलनाडु खेल विकास प्राधिकरण द्वारा समर्थित इस टूर्नामेंट को सिंगापुर स्थित ‘फिनटेक’ कंपनी ‘क्वांटबॉक्स रिसर्च’ के साथ करार के बाद ‘क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स’ कर दिया गया है।

पिछले सत्र में अरविंद चिदंबरम मास्टर्स वर्ग में अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती जैसे खिलाड़ियों को पछाड़कर चैंपियन बने थे। प्रणव वी. ने चैलेंजर्स वर्ग का खिताब जीता था। इस जीत से उन्हें इस साल मास्टर्स वर्ग में चुनौती पेश करने का मौका मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।