द इंडियन व्यू

खेलों के जरिए स्वस्थ समाज का संदेश देगा अटल लखनऊ खेल महोत्सव

लखनऊ। युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर आगामी 31 जनवरी से एक फरवरी तक अटल लखनऊ खेल महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में…

Ragwendra P Singh
January 17, 2026
2 min read
खेलों के जरिए स्वस्थ समाज का संदेश देगा अटल लखनऊ खेल महोत्सव

लखनऊ। युवाओं को खेलों से जोड़कर स्वस्थ समाज और राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर आगामी 31 जनवरी से एक फरवरी तक अटल लखनऊ खेल महोत्सव का आयोजन करने जा रही है।

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होने वाले इस बहु-खेल महोत्सव में एथलेटिक्स से लेकर टीम खेलों तक की विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी अपेक्षित है।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि खेलों के माध्यम से युवाओं के चरित्र निर्माण, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इस महोत्सव से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में क्रीड़ा भारती लखनऊ महानगर के उपाध्यक्ष तुषार सिन्हा, मंत्री रितेश द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आकांक्षा रस्तोगी के साथ क्रीड़ा भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष गोविंद पांडे, मंत्री शिवांक रमन एवं सह मंत्री अनुज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

अटल लखनऊ खेल महोत्सव के अंतर्गत फुटबॉल, रस्साकशी और ‘रन फॉर राम’ को जन-जागरूकता कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। वहीं ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले, जैवलिन, डिसकस, शॉटपुट, लॉन्ग जंप और हाई जंप शामिल होंगी।

इसके अतिरिक्त वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं अंडर-19 और 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं तथा महिला-पुरुष वर्ग के लिए आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल, पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण क्रीड़ा भारती उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट www.kreedabharatiup.org पर शुरू हो चुका है। वहीं ऑफलाइन पंजीकरण 27 और 28 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में किया जाएगा। पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को इसी दौरान टी-शर्ट भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को

गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।