क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिली राहत, फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेल सकेंगे शुरुआती मैच
मियामी : पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बड़ी राहत मिली है। वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा ने मंगलवार को उनके खिलाफ लगाए गए तीन मैचों के प्रतिबंध में से दो मैचों को…

मियामी : पुर्तगाल के सुपरस्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए बड़ी राहत मिली है। वैश्विक फुटबॉल संस्था फीफा ने मंगलवार को उनके खिलाफ लगाए गए तीन मैचों के प्रतिबंध में से दो मैचों को “सस्पेंडेड बैन” कर दिया है। इसका मतलब है कि रोनाल्डो अब वर्ल्ड कप के शुरुआती मुकाबलों में खेल सकेंगे।रोनाल्डो को नवंबर की शुरुआत में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान डारा ओ'शेया को कोहनी मारने पर रेड कार्ड मिला था। पुर्तगाल उस मुकाबले में 0-2 से हार गया था। यह 40 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी के 226 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहला रेड कार्ड था।फीफा ने तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया था, जिसमें से एक मैच का बैन रोनाल्डो पहले ही पूरा कर चुके हैं, जब पुर्तगाल ने आर्मेनिया को हराकर वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया।फीफा ने बयान में कहा,"फीफा अनुशासनात्मक संहिता के अनुच्छेद 27 के अनुसार, दो मैचों का शेष प्रतिबंध एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि के तहत निलंबित किया जाता है।"इसके अनुसार, अगर रोनाल्डो इस एक वर्ष की अवधि में इसी तरह का कोई गंभीर उल्लंघन करते हैं, तो निलंबन तत्काल प्रभाव से हट जाएगा और उन्हें दो मैचों का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा।रोनाल्डो, जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 143 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं, अगले साल अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में होने वाले छठे विश्व कप में खेलने की तैयारी में हैं।हालांकि उन्होंने अब तक वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन यूरो 2016 का खिताब उनके नाम है।फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज ड्रॉ 5 दिसंबर को आयोजित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
