द इंडियन व्यू

क्रिसमस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दिया शांति और करुणा का संदेश

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने गुरुवार को क्रिसमस के अवसर…

Ragwendra P Singh
December 25, 2025
2 min read
क्रिसमस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने दिया शांति और करुणा का संदेश

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने गुरुवार को क्रिसमस के अवसर पर प्रेम, करुणा, शांति, सेवा और राष्ट्रीय एकता का संदेश देते हुए देशवासियों को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक कैथेड्रल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

राष्ट्रपति ने एक्स पोस्ट में लिखा कि क्रिसमस के शुभ अवसर पर वह सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हैं। हर्ष और उल्लास का यह त्योहार प्रेम और करुणा का संदेश देता है तथा प्रभु ईसा मसीह द्वारा मानवता के कल्याण के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।

 

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा, प्रेम और दयालुता से परिपूर्ण उत्सव की कामना की। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह का संदेश हमें मजबूत और संवेदनशील समुदायों के निर्माण तथा स्थायी शांति के लिए प्रेरित करे।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के सबसे पुराने और भव्य चर्चों में से एक कैथेड्रल चर्च पहुंचे कर यहां विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उनके सामने चर्च के पादरियों ने प्रार्थनाएं भी कीं।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि वह सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हैं। ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को और मजबूत करें और यह पर्व दया तथा सद्भावना के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा दे।

 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सभी नागरिकों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ईसा मसीह का जन्म यह पवित्र पर्व प्रेम, करुणा, क्षमा, शांति और एकता जैसे शाश्वत मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। यह अवसर मानवीय और समरस समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प को सशक्त करे और सभी के जीवन में आशा, सुख तथा समृद्धि लाए।

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि यह मौसम सभी के जीवन में आनंद, सुख, समृद्धि, प्रेम और करुणा लेकर आए। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लिखा कि प्रेम, करुणा और आशा का संदेश सभी का मार्गदर्शन करे और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…