क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में लगाया अफवाहों पर विराम
नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज एवं उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी आखिरकार टूट गई है। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को शादी…

नई दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज एवं उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी आखिरकार टूट गई है। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को शादी रद्द होने की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सार्वजनिक बयान के माध्यम से दी।सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पोस्ट में मंधाना ने लिखा, ''पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बेहद निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की अपील करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से चीजों को समझने और आगे बढ़ने के लिए समय दें।''भारतीय खिलाड़ी ने आगे लिखा कि मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं जिनता हो सके भारत के लिए लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।पलाश ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया। इसमें संगीतकार ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया है। पलाश के नोट में लिखा कि मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहकर इससे निपटूंगा।उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में, बिना पुष्टि की गई अफवाहों के आधार पर किसी के बारे में राय बनाने से पहले रुकना सीखेंगे, जिसके सोर्स कभी पहचाने नहीं जाते। हमारे शब्द हमें ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे। अपने बयान में उन्होंने आगे लिखा कि जब हम इन बातों पर विचार कर रहे हैं, तब दुनिया में कई लोग इसके गंभीर परिणामों का सामना कर रहे हैं। मेरी टीम झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर, 2025 को होनी थी, लेकिन तब मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद शादी समारोह को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलीं। दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए शादी टूटने की पुष्टि कर दी है।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
