द इंडियन व्यू

क्रिकेट से संन्यास के बाद रहाणे की नई भूमिका, टेस्ट कमेंट्री में करेंगे डेब्यू

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक स्पेशल डेब्यू करने जा रहे हैं। श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से रहाणे टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करेंगे। भारत को 15 अगस्त से ये…

Ragwendra P Singh
August 12, 2026
2 min read
क्रिकेट से संन्यास के बाद रहाणे की नई भूमिका, टेस्ट कमेंट्री में करेंगे डेब्यू

पूर्व भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे रिटायरमेंट के बाद टेस्ट क्रिकेट में एक स्पेशल डेब्यू करने जा रहे हैं। श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से रहाणे टेस्ट कमेंट्री में डेब्यू करेंगे।

भारत को 15 अगस्त से ये सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है, जो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। उन्हें इसी वीकेंड से गॉल में शुरू होने वाली सीरीज के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद लगभग 18 वर्षों तक चले अपने शानदार खेल करियर को हाल में अलविदा कहने वाले 37 वर्षीय रहाणे अब कमेंटेटर के रूप में नई भूमिका में नजर आएंगे। रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से 5,077 रन बनाए, जिनमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीती थी।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रहाणे ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ''मैं सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव पर भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान टेस्ट कमेंट्री की शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का चरम बिंदु है और इतने वर्षों तक इस प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं अपने अनुभव साझा करने, खेल की बारीकियों को समझाने और प्रशंसकों को उन फैसलों, रणनीति और क्षण के बारे में जानकारी देने के लिए उत्सुक हूं जो टेस्ट मैच का रुख बदल सकते हैं।'' रहाणे लंबे समय तक भारत के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा रहे थे। उन्होंने बतौर कप्तान लगभग आधा दर्जन मैचों में कप्तानी की थी, जबकि दर्जनों मैचों में उन्होंने उपकप्तान की भूमिका टेस्ट क्रिकेट में निभाई थी। ऐसे में वे इस खेल को बहुत करीब से जानते हैं।

इंटरनेशनल, आईपीएल और भारतीय क्रिकेट को भले ही अजिंक्य रहाणे ने अलविदा कह दिया है और अब कमेंट्री की दुनिया में भी फुल टाइम कदम रखने का फैसला किया है।

हालांकि, रहाणे ने फिर भी प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का फैसला किया है। रहाणे यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग यानी ईटीपीएल के पहले सीजन में नजर आने वाले हैं। इस बात का ऐलान भी आयोजकों और फ्रेंचाइजी ने कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।