क्रिकेट जगत में हलचल : धर्मशाला हवाई अड्डे के बंद होने से टीमों की रवानगी पर सवाल
पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद होने के कारण आईपीएल टीमों की यात्रा का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है जिन्हें वहां खेलना है। साभार : गूगल धर्मशाला में…

पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारत के मिसाइल हमले के बाद धर्मशाला हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद होने के कारण आईपीएल टीमों की यात्रा का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है जिन्हें वहां खेलना है।

धर्मशाला में गुरुवार को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच होना है। इसके बाद 11 मई को पंजाब और मुंबई इंडियंस का मैच वहां खेला जाना है। धर्मशाला पंजाब किंग्स टीम का दूसरा घरेलू मैदान है।
पंजाब टीम को यात्रा संबंधी कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि वे इस सप्ताह के अंत तक वहीं रहेंगे। दिल्ली को देखना होगा कि उसके खिलाड़ी वापस कैसे आयेंगे जिन्हें रविवार को अरूण जेटली स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस से खेलना है।
मुंबई टीम का यात्रा कार्यक्रम भी अभी अनिश्चित है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने एक समाचार एजेंसी से कहा ,‘‘ इस समय सब कुछ अनिश्चित है। टीमों से बात चल रही है और वे भी विचार कर रहे हैं कि हवाई अड्डा बंद रहने पर धर्मशाला से दिल्ली वापस कैसे आना है।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ दिल्ली कैपिटल्स के लिये एक विकल्प बस से लौटने का है लेकिन सिर्फ टीमें नहीं बल्कि प्रसारण टीम और उपकरण भी हैं।’’ पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में नौ ठिकानों पर मिसाइल हमले किये।
इसके बाद से देश में उत्तर और पश्चिम हिस्सों के कम से कम 18 हवाई अड्डे बंद कर दिये गए हैं जिनमें श्रीनगर, लेह, जम्मू, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर भी है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
