कौन हैं दुलारी देवी, जिनके हाथों से बनी मधुबनी साड़ी पहन निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश करने के मौके पर बेहद खास साड़ी पहनी है, जिसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। बजट के मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा पहनी गई साड़ी खासा सुर्खियों…

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को केंद्रीय बजट पेश करने के मौके पर बेहद खास साड़ी पहनी है, जिसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है।
बजट के मौके पर केंद्रीय मंत्री द्वारा पहनी गई साड़ी खासा सुर्खियों में रहती है। इस बार उन्होंने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी है, जिसमें मधुबनी की कला का चित्रण किया गया है। यह साड़ी उन्हें पद्म श्री विजेता दुलारी देवी ने भेंट की थी।
केंद्रीय मंत्री जब मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में मधुबनी आई थीं, तो इस दौरान उनकी मुलाकात दुलारी देवी से हुई थी। तभी दुलारी देवी ने उन्हें यह साड़ी भेंट की थी और यह भी कहा था कि वह इसे बजट पेश करने के दौरान पहनें। लिहाजा, निर्मला सीतारमण ने दुलारी देवी के सम्मान में मधुबनी पेंटिंग को प्रदर्शित करती हुई यह साड़ी पहनी है। इस साड़ी को दुलारी देवी ने खुद अपने हाथों से वित्त मंत्री के लिए तैयार किया है।
दुलारी देवी का जन्म बिहार के मधुबनी में एक मछुआरा समुदाय में हुआ है। उनका जन्म एक ऐसे परिवेश में हुआ, जहां महिलाओं का कला से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था और न ही उनके अंदर कभी इसे सीखने की कोई जिज्ञासा रही। लेकिन, उनके जीवन में कुछ ऐसी परिस्थितियां आईं कि उन्होंने मधुबनी पेंटिंग को अपने जीवन में पूरी तरह से आत्मसात कर लिया और यह उसी का नतीजा है कि आज वह इस शिखर पर हैं।
दुलारी देवी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बेहद ही अल्प आयु में उनकी शादी हो गई और महज 16 साल की उम्र में ही उनके पति ने उन्हें छोड़ दिया था। उन्होंने लंबे समय तक एक घर में अपनी जीविका चलाने के लिए घरेलू सहायिका का काम किया। इस दौरान उनकी मुलाकात प्रसिद्ध मधुबनी चित्रकार कर्पूरी देवी से हुई।
कर्पूरी देवी ने उन्हें मधुबनी कला का ककहरा सिखाया। इसके बाद वह इस क्षेत्र में पारंगत हो गईं कि वह राष्ट्रीय स्तर की कलाकार बन गईं। मधुबनी पेंटिंग के क्षेत्र में प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें पद्मश्री से भी पुरस्कृत किया गया।
दुलारी देवी द्वारा बनाई गई पेंटिंग लोगों के बीच में इसलिए भी चर्चा में रहती है, क्योंकि वह इसके जरिए सामाजिक मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करती हैं। वह अब तक 1 हजार से भी अधिक पेंटिंग बना चुकी हैं, जिसके जरिए उन्होंने बाल विवाह, एड्स जागरूकता, भ्रूण हत्या को लेकर लोगों को जागरूक किया है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
