द इंडियन व्यू

'कौन सच्चा भारतीय है, कौन नहीं', राहुल गांधी पर कोर्ट की टिप्पणी पर प्रियंका का रिएक्शन

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सेना को लेकर दिए बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए सवाल किया। कोर्ट ने पूछा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो इस तरह की बातें नहीं कर सकते हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
2 min read
'कौन सच्चा भारतीय है, कौन नहीं', राहुल गांधी पर कोर्ट की टिप्पणी पर प्रियंका का रिएक्शन

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सेना को लेकर दिए बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए सवाल किया। कोर्ट ने पूछा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो इस तरह की बातें नहीं कर सकते हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस महासचिव और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का पहला रिएक्शन सामने आया है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका या जज यह तय नहीं कर सकता है कि कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का आदर किया है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, कौन सच्चा भारतीय है और कौन नहीं—यह तय करना न्यायपालिका या किसी जस्टिस का काम नहीं है। मैं न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हुए ये बात कह रही हूं। राहुल गांधी ने हमेशा सेना और हमारे जवानों का सम्मान किया है। वे हमेशा सेना के प्रति आदर रखते हैं। उनके हर एक भाषण या टिप्पणी में सेना के प्रति आदर स्पष्ट दिखता है।

उन्होंने आगे राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा , वे नेता प्रतिपक्ष हैं और उनका कर्तव्य है सरकार से सवाल पूछना। वे अपना कर्तव्य निभाते हैं, लेकिन जब सरकार जवाब देना नहीं चाहती, तब वो ऐसे हथकंडे अपनाती हैं। सदन इतने दिनों से नहीं चल रहा है। वे सभी से बात करें। कितना मुश्किल है सदन को चलाना, क्या ये इतने दुर्बल हो गए हैं कि सदन ही नहीं चल रहा है? आखिर सरकार एसआईआर पर चर्चा क्यों नहीं करा रही, जब पूरा विपक्ष संसद में चर्चा की मांग कर रहा है?

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से चीन के भारत की जमीन को कब्जे में करने वाली टिप्पणी को लेकर सवाल पूछा था। कोर्ट ने कहा था कि, अगर वह एक सच्चे भारतीय होते, तो इस तरह की बातें नहीं करते।

दरअसल राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान सेना को लेकर टिप्पणी की थी। अपने बयान में राहुल ने 9 दिसंबर 2022 को तवांग सेक्टर में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प का भी जिक्र किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…