कोहली के संन्यास की खबरों पर बोले सिद्धू, बताया इंग्लैंड में क्यों जरूरी हैं 'किंग'
पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का मानना है कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की मौजूदगी अहम होगी। सिद्धू की यह टिप्पणी कल (10 मई) सुर्खियों में आई उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कोहली द्वारा बीसीसीआई…

पूर्व भारतीय बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू का मानना है कि इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में विराट कोहली की मौजूदगी अहम होगी। सिद्धू की यह टिप्पणी कल (10 मई) सुर्खियों में आई उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कोहली द्वारा बीसीसीआई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी देने की बात बोली थी।

कोहली पिछले कुछ महीनों से टेस्ट फॉर्म में खराब हैं, पिछले 10 मैचों में उनका औसत 23 से कम रहा है। कोहली ने 2020 के बाद से 39 टेस्ट में केवल तीन बार 100 का आंकड़ा पार किया है। कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की संभावना के बारे में बात करते हुए सिद्धू ने कहा, "विराट कोहली के इस निर्णय ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।
हम एक ऐसे दौरे पर जा रहे हैं जो अन्य टेस्ट खेलने वाले देशों के लिए भी सबसे कठिन लिटमस टेस्ट है। मैं क्यों कह रहा हूं कि कोहली इंग्लैंड में हमारे 'चमकते कवच में शूरवीर' हो सकते हैं? क्योंकि उनके पास अनुभव है, खासकर रोहित शर्मा के जाने के बाद। आप इंग्लैंड में एक अनुभवहीन टीम नहीं भेज सकते।" उन्होंने आगे कहा, 'उनका इरादा सही है, उनका उद्देश्य नेक है - कि पुरानी व्यवस्था बदलनी चाहिए, और उसकी जगह नई व्यवस्था आनी चाहिए।
लेकिन समय और अवसर उपयुक्त नहीं हैं, क्योंकि भारत का गौरव और प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।" रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है, ऐसे में अगर विराट कोहली भी संन्यास ले लेंगे तो इंग्लैंड दौरे पर भारत एक कम अनुभव की टीम के साथ जाएगा। टीम में केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी क्रम का भार उठाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
