कोलकाता लॉ छात्रा गैंगरेप मामले में भाजपा की टीम ने नड्डा को सौंपी रिपोर्ट
नई दिल्ली : कोलकाता लॉ छात्रा गैंगरेप मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। मंगलवार को नड्डा के आवास पर तथ्यान्वेषी दल के…

नई दिल्ली : कोलकाता लॉ छात्रा गैंगरेप मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित चार सदस्यीय तथ्यान्वेषी दल ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। मंगलवार को नड्डा के आवास पर तथ्यान्वेषी दल के सदस्यों ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। इस तथ्यान्वेषी समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व पुलिस अधिकारी सत्यपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सदस्य बिप्लब कुमार देब, राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं।
मंगलवार को जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि कोलकाता में विधि छात्रा के साथ हुए जघन्य अपराध की जांच के लिए गठित भाजपा तथ्यान्वेषी दल की रिपोर्ट प्राप्त हुई।
यह रिपोर्ट पश्चिम बंगाल में अराजकता की चरम स्थिति और महिला सुरक्षा के प्रति राज्य सरकार की चिंताजनक असंवेदनशीलता को उजागर करती है। संदेशखाली से लेकर आरजी कर अस्पताल और अब यह, पैटर्न वही है जिसमें चुप्पी, निष्क्रियता और आरोपितों को संरक्षण दिया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता के एक लॉ कॉलेज में 24 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार की घटना के दो दिनों बाद केंद्रीय स्तर पर भाजपा ने मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय तथ्य-खोज समिति का गठन किया था। समिति की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घटना की निंदा की थी और पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई थी
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
