द इंडियन व्यू

कोरिया मास्टर्स में किदांबी श्रीकांत का पहला ही कदम लड़खड़ाया, पहले दौर में बाहर

अनुभवी भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत का कोरिया मास्टर्स 2026 का सफर पहले ही दौर में समाप्त हो गया। पूर्व विश्व नंबर एक श्रीकांत को पुरुष एकल के मुकाबले में इजरायल के डेनियल डुबोवेंको ने 20-22, 21-14, 21-12 से हराकर…

Ragwendra P Singh
August 5, 2026
2 min read
कोरिया मास्टर्स में किदांबी श्रीकांत का पहला ही कदम लड़खड़ाया, पहले दौर में बाहर

अनुभवी भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत का कोरिया मास्टर्स 2026 का सफर पहले ही दौर में समाप्त हो गया। पूर्व विश्व नंबर एक श्रीकांत को पुरुष एकल के मुकाबले में इजरायल के डेनियल डुबोवेंको ने 20-22, 21-14, 21-12 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पहला गेम करीबी मुकाबले के बाद गंवाने वाले 33 वर्षीय श्रीकांत इसके बाद लय हासिल नहीं कर सके। डुबोवेंको ने दूसरे और तीसरे गेम में लगातार दबदबा बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ सुपर-300 प्रतियोगिता में भारत की पुरुष एकल चुनौती को बड़ा झटका लगा है।

श्रीकांत इस टूर्नामेंट में अमेरिका ओपन में फाइनल तक पहुंचने के बाद मिली लय को बरकरार रखने के इरादे से उतरे थे लेकिन वह आसन में उस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके।

साभार : गूगल

हालांकि, महिला एकल में भारत की तान्वी शर्मा ने शानदार शुरुआत करते हुए चीन की युआन एन क्यूई को 21-16, 21-15 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई। अब उनका मुकाबला हमवतन श्रीयांशी वालिशेट्टी से होगा, जिससे दूसरे दौर में एक भारतीय खिलाड़ी का आगे बढ़ना तय हो गया है।

इससे पहले पुरुष युगल में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्ण प्रसाद गरागा की जोड़ी ने बड़ा उलटफेर करते हुए थाईलैंड की चौथी वरीय जोड़ी वोर्रापोल थोंगसा-ंगा और चलोएमपोन चारोएनकिटामोर्न को 21-16, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

पुरुष एकल क्वालीफाइंग में तुषार सुवीर ने पहले मैच में कनाडा के शौर्य गुल्लैया को 21-15, 21-12 से हराया, लेकिन अंतिम क्वालीफाइंग मुकाबले में जापान के शोगो ओगावा से 10-21, 17-21 से हार गए और मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने से एक कदम दूर रह गए।

पुरुष युगल में अर्जुन रेड्डी पोचाना और अचुतादित्य राव दोड्डावरापु की जोड़ी को दूसरी वरीयता प्राप्त चोई सोल ग्यू और गोह वी शेम ने 21-3, 21-10 से हराया। महिला युगल में प्रिया कोंजेंगबाम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी जापान की दूसरी वरीय रिरिना हिरामोटो और कोकोना इशिकावा से 15-21, 13-21 से हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।