द इंडियन व्यू

कोरिया मास्टर्स 2026: तन्वी शर्मा की दमदार शुरुआत, दूसरे दौर में बनाई जगह

युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने कोरिया मास्टर्स 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय तन्वी ने चीन की युआन आन ची को सीधे गेमों में 21-16,…

Ragwendra P Singh
August 5, 2026
2 min read

युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने कोरिया मास्टर्स 2026 में शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त 17 वर्षीय तन्वी ने चीन की युआन आन ची को सीधे गेमों में 21-16, 21-15 से हराकर अगले दौर का टिकट कटाया।

हाल ही में ताइपे ओपन का खिताब जीतने वाली तन्वी ने पूरे मुकाबले में आत्मविश्वास से भरा प्रदर्शन किया। अब दूसरे दौर में उनका सामना भारत की ही श्रियंशी वालिशेट्टी से होगा, जिन्होंने चीनी ताइपे की पाई यू-पो को 21-15, 21-14 से हराया।

पुरुष युगल में भारत के पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और कृष्ण प्रसाद गरगा ने प्रतियोगिता का बड़ा उलटफेर करते हुए चौथी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की वोर्रापोल थोंगसा-ंगा और चालोएमपोन चारोएनकिटामोर्न की जोड़ी को 21-16, 21-18 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

विश्व रैंकिंग में 118वें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी ने विश्व नंबर 48 थाई जोड़ी को 42 मिनट में हराया। पुरुष एकल क्वालीफाइंग में तुषार सुवीर ने पहले दौर में कनाडा के शौर्य गुल्लैया को 21-15, 21-12 से हराया, लेकिन क्वालीफाइंग फाइनल में जापान के शोगो ओगावा से 21-10, 21-17 से हार गए और मुख्य ड्रॉ में पहुंचने से एक कदम दूर रह गए।

पुरुष युगल में अर्जुन रेड्डी पोचाना और अचुतादित्य राव दोड्डावरापु की जोड़ी को दूसरे वरीय चोई सोल ग्यू और गोह वी शेम से 21-3, 21-10 से हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल में प्रिया कोंजेंगबम और श्रुति मिश्रा की जोड़ी भी पहले दौर में बाहर हो गई। उन्हें जापान की दूसरी वरीय रिरिना हिरामोतो और कोकोना इशिकावा की जोड़ी ने 21-15, 21-13 से पराजित किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ का उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय की हार

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।