द इंडियन व्यू

कोयलांचल के प्रमुख कारोबारी एलबी सिंह के घर पहुंची ईडी की टीम, कुत्तों को छोड़ दिया, 18 जगह छापा

धनबाद (झारखंड) : कोयलांचल के बड़े कारोबारी एलबी सिंह ने आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के अपने घर पहुंचते ही पालतू कुत्ते खोल दिए। इस वजह से टीम को घर में घुसने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सिंह के कुत्तों…

Ragwendra P Singh
November 21, 2025
2 min read
कोयलांचल के प्रमुख कारोबारी एलबी सिंह के घर पहुंची ईडी की टीम, कुत्तों को छोड़ दिया, 18 जगह छापा

धनबाद (झारखंड) : कोयलांचल के बड़े कारोबारी एलबी सिंह ने आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम के अपने घर पहुंचते ही पालतू कुत्ते खोल दिए। इस वजह से टीम को घर में घुसने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सिंह के कुत्तों के बांधने के बाद ही टीम आवास में प्रवेश कर पाई। ईडी की टीम ने सिंह और अन्य कारोबारियों के 18 ठिकानों पर दबिश दी है।एलबी सिंह भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के चर्चित ठेकेदार हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीसीसीएल के टेंडरों में हुई गड़बड़ी और अनियमितता सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। ईडी के रडार पर आए इन कोयला कारोबारियों अनिल गोयल और संजय खेमका भी शामिल हैं।बताया जा रहा है कि ईडी कोलकाता की टीम पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और कुछ अफसरों के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है। एलबी सिंह के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा पड़ चुका है। इस कार्रवाई में सिंह से संबंधित खातों की जांच के दौरान 100 करोड़ रुपये नकद जब्त किया गया था। ईडी ने सीबीआई की ओर से बीसीसीएल में एलबी सिंह को टेंडर देने में हुई गड़बड़ी को ईसीआईआर के रूप में दर्ज करने के बाद जांच शुरू की थी।वहीं, बताया जा रहा है कि एलबी सिंह के धनबाद स्थित घर पर ईडी की टीम के पहुंचते ही कुत्तों को खोल दिया गया। ।इससे ईडी की टीम सिंह के घर के अंदर नहीं घुस पाई। करीब दो घंटे बाद एलबी सिंह ने कुत्तों को बांधने के बाद घर का दरवाजा खोला।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।