कोपा डेल रे: बार्सिलोना क्वार्टर फाइनल में, रियाल मैड्रिड टूर्नामेंट से बाहर
रियाल मैड्रिड की कोपा डेल रे में हार के एक दिन बाद मौजूदा विजेता बार्सिलोना ने उलटफेर से बचते हुए दूसरे डिवीजन की शीर्ष टीम रेसिंग सैंटेंडर को 2-0 से हराकर इस फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। पिछले साल…

रियाल मैड्रिड की कोपा डेल रे में हार के एक दिन बाद मौजूदा विजेता बार्सिलोना ने उलटफेर से बचते हुए दूसरे डिवीजन की शीर्ष टीम रेसिंग सैंटेंडर को 2-0 से हराकर इस फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
पिछले साल कोपा फाइनल में बार्सिलोना से हारने वाला रियाल मैड्रिड बुधवार को दूसरी डिवीजन की टीम अल्बासेटे से 3-2 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया।
बार्सिलोना की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसे अपना खाता खोलने के लिए एक घंटे से भी अधिक का इंतजार करना पड़ा। उसकी तरफ से फेरान टोरेस ने 66वें मिनट में पहला गोल किया जबकि लामिन यामल ने इंजरी टाइम के छठे और अंतिम मिनट में गोल करके बार्सिलोना की जीत पक्की कर दी।
रेसिंग के दो गोल ऑफसाइड के कारण रद्द कर दिए गए। पहला 77वें मिनट में और दूसरा 86वें मिनट में। उसने दूसरे हाफ के स्टॉपेज टाइम में बराबरी करने का सुनहरा अवसर भी गंवाया, जब बार्सिलोना के गोलकीपर जोन गार्सिया ने सब्स्टीट्यूट मानेक्स लोज़ानो के शॉट को शानदार तरीके से बचा लिया।

एक अन्य मैच में वालेंसिया ने दोनों हाफ में एक-एक गोल करके बर्गोस को 2-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एटलेटिको मैड्रिड ने मंगलवार को डेपोर्टिवो ला कोरुना को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी। अंतिम आठ में पहुंचने वाली अन्य टीमें रियाल सोसिदाद, एथलेटिक बिलबाओ, रियाल बेटिस और अलावेस हैं।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
