कॉर्निया प्रत्यारोपण नियम हुए सरल, कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा
नई दिल्ली : कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण की सेवाएं अब आसान कर दी गई है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंग और ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं तक समान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए “मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण…

नई दिल्ली : कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण की सेवाएं अब आसान कर दी गई है।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अंग और ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं तक समान और सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए “मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण (संशोधन) नियम, 2025” को 6 नवम्बर को अधिसूचित किया है। यह संशोधन “मानव अंग और ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994” के अंतर्गत किया गया है।सोमवार को मंत्रालय ने जानकारी साझा करते हुए बताया किनियमों में किए गए संशोधन का उद्देश्य राष्ट्रीय अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम (एनओटीपी) को और सुदृढ़ बनाना, कॉर्निया प्रत्यारोपण केंद्रों के संचालन को सरल बनाना तथा देशभर में नेत्रदान और प्रत्यारोपण सेवाओं की व्यापक पहुंच सुनिश्चित करना है। इस संशोधन के तहत कॉर्निया प्रत्यारोपण केंद्रों में क्लिनिकल स्पेक्युलर उपकरण की अनिवार्य आवश्यकता को अब हटा दिया गया है।यह परिवर्तन विशेषज्ञों की सिफारिशों और विभिन्न हितधारकों से परामर्श के बाद किया गया है। इससे विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थित छोटे नेत्र केंद्रों को बुनियादी ढांचे और संचालन संबंधी चुनौतियों से राहत मिलेगी, जिससे देश में कॉर्निया प्रत्यारोपण सेवाओं की उपलब्धता और पहुंच में वृद्धि होगी।यह प्रगतिशील संशोधन देश के कॉर्निया दान और प्रत्यारोपण पारिस्थितिकी तंत्र को दीर्घकालिक रूप से मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
