केवल समिति बनाने से नहीं आएगा शिक्षा क्षेत्र में बदलावः प्रियंका गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए केवल नई-नई कमेटियां बनाने से काम नहीं चलेगा। राधाकृष्ण कमेटी भी व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बनी थी लेकिन आज तक उसकी…

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए केवल नई-नई कमेटियां बनाने से काम नहीं चलेगा। राधाकृष्ण कमेटी भी व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बनी थी लेकिन आज तक उसकी एक सिफारिश लागू नहीं हुई है।
प्रियंका ने कहा कि सरकार को ठोस प्रयास करने चाहिए। संसद में विपक्ष को दोषी ठहराने और राजनीति से काम नहीं चलेगा। ‘जेन जी’ का भरोसा वापस जीतने के लिए सोच की दिशा बदलनी होगी। उन्होंने कहा, “देश के नौजवान न्याय मांग रहे हैं, भीख नहीं। वे यहां सरकार गिराने नहीं अपना भरोसा बचाने के लिए आए थे।”
प्रियंका ने कहा कि सरकार को शिक्षा विशेषज्ञों को एक साथ लाना चाहिए। छात्रों, अध्यापकों, सभी स्टेक होल्डर्स को साथ लेकर अन्य विचारधाराओं के विशेषज्ञों के साथ गहरी चर्चाएं करवाकर एक नई शिक्षा प्रणाली तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा, “मौजूदा नेशनल एजुकेशन पॉलिसी में 8 महीने तो एग्जाम चलते हैं। अध्यापकों को पढ़ाने का समय नहीं मिलता।”
प्रियंका की टिप्पणी पर लोकसभा में हंगामा
लोकसभा में आज प्रियंका गांधी की शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी को लेकर की गई टिप्पणी पर हंगामा हुआ। जोशी के संबंध में की गई उनकी टिप्पणी को सत्ता पक्ष के सदस्यों ने पहले ‘प्रमाणित’ करने के लिए कहा जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बात के संबंध में वे अखबार की कटिंग उपलब्ध करायेंगी।
लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े कानून पर चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी पर आरोपात्मक टिप्पणी की। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने उन्हें इसे लेकर टोका और कहा कि नियम 353 के तहत सदन में लगाए जाने वाले किसी भी आरोप के संबंध में सदस्य को अग्रिम सूचना मिलनी चाहिए।
प्रहलाद जोशी ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई नोटिस नहीं दिया गया है। वे चाहते हैं कि प्रियंका गांधी अपनी बात को साबित करें या फिर इसे कार्यवाही से हटाया जाए। प्रियंका की टिप्पणी प्रह्लाद जोशी के कथित बयान से संबंधित थी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
