केरल में यूडीएफ की प्रचंड जीत पर कांग्रेस नेतृत्व ने जताया आभार, जनादेश को बताया वैचारिक संघर्ष की जीत
नई दिल्ली : केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को मिले प्रचंड जनादेश के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने इसे जनता की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह परिणाम वैचारिक संघर्ष में जनता के भरोसे को दर्शाता है।…

नई दिल्ली : केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को मिले प्रचंड जनादेश के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने इसे जनता की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह परिणाम वैचारिक संघर्ष में जनता के भरोसे को दर्शाता है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अलग-अलग एक्स पोस्ट में इस जनादेश को ऐतिहासिक बताते हुए भविष्य में जनहितकारी सरकार देने की प्रतिबद्धता जताई।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चुनाव परिणाम मिश्रित रहे हैं, लेकिन पार्टी को यह नहीं भूलना चाहिए कि उसकी लड़ाई वैचारिक है। इस मार्ग पर धैर्य, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा सत्य, न्याय और समावेशिता के रास्ते पर चली है और आगे भी लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे निर्णायक जनादेश बताया। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मजबूत और सुव्यवस्थित अभियान चलाया। केरल में प्रतिभा और संभावनाएं मौजूद हैं और अब एक ऐसी सरकार बनी है जो इन दोनों का उपयोग करेगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही केरल का दौरा करेंगे।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस जनादेश को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 102 सीटों के साथ बड़ी जीत मिली है। उन्होंने कहा कि यह आम लोगों की जीत है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों ने एकजुट होकर समर्थन दिया है। यह परिणाम पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों को तोड़ते हुए आया है और राज्य में एक नई दिशा का संकेत देता है। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयास से यह सफलता मिली है और अब जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी केरल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह विश्वास आने वाले पांच वर्षों में सरकार के कामकाज की दिशा तय करेगा। पार्टी ईमानदारी और विनम्रता के साथ अपने वादों को पूरा करने का प्रयास करेगी।
प्रियंका गांधी ने वायनाड का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां सभी सीटों पर मिले जनादेश से क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत उनकी मेहनत का परिणाम है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
